कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अपने मेंबर्स के लिए नई व्हाट्सएप सर्विस को लॉन्च कर दिया है. इसका उपयोग करके न सिर्फ पीएफ खाते में जमा बैलेंस की डिटेल जानी जा सकती है, बल्कि ट्रांजैक्शन की जानकारी भी फटाफट मिलेगी. आपको सिर्फ 'Hi' लिखना है और पीएप अकाउंट से जुड़ी 'A To Z' जानकारी सामने होगी. इसके अलावा इसके जरिए ईपीएफओ की ओर से किए जाने वाले तमाम अपडेट्स भी मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं इसे यूज करने का पूरा तरीका...
फटाफट मिलेगी पीएफ की एक-एक डिटेल
सरकार ने रविवार को ईपीएफओ की व्हाट्सएप सेवा को लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी शुरुआत की. EPFO New WhatsApp Service के जरिए अब ईपीएफ मेंबर्स झटपट अपना पीएफ बैलेंस समेत PF Account पासबुक से जुड़ी डिटेल हासिल कर सकेंगे. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से इस सर्विस को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर पोस्ट के जरिए डिटेल शेयर कर दी गई है.
EPFO ने क्या पोस्ट शेयर किया?
ईपीएफओ की ओर से किए गए एक्स पोस्ट में बताया गया है कि मेंबर्स के लिए EPFO WhatsApp लॉन्च कर दिया गया है. इसके जरिए न सिर्फ पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है, बल्कि आखिरी के पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल भी हासिल की जा सकती है. यही नहीं सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज करके यूजर अपनी पीएफ अकाउंट की पासबुक को डाउनलोड भी कर सकता है.
इस सोशल मीडिया पोस्ट में ईपीएफ की ओर से एक क्यूआर कोड भी शेयर किया गया है, जिसे स्कैन करके सीधे व्हाट्एप से जुड़ा जा सकता है और जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक व्हाट्सएप नंबर भी शेयर किया है, जो '8796441800' है, इससे ईपीएफओ की व्हाट्सएप सुविधा से कनेक्ट होकर डिटेल और अपडेट्स हासिल किए जा सकते हैं.
व्हाट्सएप नंबर से कैसे जुड़ें?
EPFO QR Code से जुड़ें
आजतक बिजनेस डेस्क