Crude Price Crash: US-ईरान में डील... होर्मुज भी खुलेगा, खबर आते ही क्रैश हुआ कच्चे तेल का भाव

Crude Oil Price Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अचानक क्रैश देखने को मिला है. ये बड़ी गिरावट अमेरिका और ईरान में शांति समझौता होने के ट्रंप के ऐलान के बाद आई है.

Advertisement
अमेरिका-ईरान में डील की खबर से तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट. (Photo: Reuters) अमेरिका-ईरान में डील की खबर से तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय बाद आखिरकार एक व्यापक शांति समझौते पर सहमति बन गई है. इस डील का ऐलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकाबंदी हटाने का ऐलान कर दिया और दुनिया के लिए जरूरी इस समुद्री रूट को फिर से खोले जाने का ऐलान कर दिया.

US-Iran में ये डील होने के साथ ही अचानक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें क्रैश हो गई. इस खबर के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 4% गिर गए, जबकि U.S. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में 4.6% से ज्यादा की गिरावट आई. 

Advertisement

अचानक इतना सस्ता हुआ कच्चा तेल
अमेरिका-ईरान के बीत शांति समझौता होने के संकेत पहले से ही मिल रहे थे और कच्चे तेल का भाव फिसलता नजर आया था. लेकिन अब ट्रंप ने जैसे ही डील डन होने का ऐलान किया तो इसकी कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. Brent Crude Price 4 फीसदी गिरकर 83 डॉलर प्रति बैरल पर, जबकि WTI Crude Price 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया. इसके अलावा Murban Crude Price भी 83 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. 

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
Donald Trump ने कहा कि, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ डील अब पूरी हो गई है, सभी को बधाई! मैं इसके जरिए होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को बिना किसी रोक-टोक के खोलने और साथ ही अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने की मंजूरी देता हूं.' उन्होंने आगे कहा कि, 'दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन चालू करो, तेल की सप्लाई शुरू होने दो!' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस-ईरान शांति समझौते का ये ऐलान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपने अकाउंट पर पोस्ट के जरिए किया. 

Advertisement

दुनिया के लिए बड़ी राहत 
गौरतलब है कि बीते 28 फरवरी को पहली बार अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर स्ट्राइक की शुरुआत की थी और इसके बाद ईरानी पलटवार से मिडिल ईस्ट में भीषण जंग की शुरुआत हो गई थी. होर्मुज स्ट्रेट बंद करने के ईरान के फैसले ने दुनिया में तेल-गैस का भारी संकट खड़ा कर दिया था.

लंबे समय तक कच्चे तेल की कीमतें 100-115 डॉलर के दायरे में कारोबार करती नजर आई थीं और तमाम देशों में पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी तक के दाम बढ़े थे. अब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोला जाना दुनिया के लिए बड़ी राहत की खबर है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से तेल का दाम 90 डॉलर के नीचे नजर आ रहा था. Hormuz फिर से ओपन होने और तेल-गैस की सप्लाई सुचारु होने से न सिर्फ Petrol-Diesel की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जागी है, तो वहीं LPG के दाम पर भी असर दिखेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »