Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Crash: झटके में ₹10000 चांदी सस्ती, 24 कैरेट सोना भी धड़ाम, देखें शाम का भाव

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:41 PM IST
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में मंगलवार को तगड़ी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू मार्केट तक में दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. एक ओर जहां 1 किलो चांदी की कीमत झटके में 10000 रुपये से ज्यादा घट गई, तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3000 रुपये से ज्यादा टूट गया है. आइए जानते हैं इस बड़ी गिरावट के बाद अब 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव क्या है? (Photo: Reuters)

  • 2/6

चांदी की कीमत जमकर फिसली 
सबसे पहले बात करते हैं, चांदी की कीमत के बारे में तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली सिल्वर के दाम में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. मंगलवार को MCX Silver Price अपने पिछले बंद 2,34,310 रुपये प्रति किलो की तुलना में गिरावट के साथ ओपन हुआ और फिसलकर 2,24,666 रुपये प्रति किलो पर आ गया. यानी वायदा चांदी एक ही दिन में 9,644 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

  • 3/6

घरेलू बाजार में इतनी सस्ती Silver 
बात घरेलू मार्केट में चांदी की कीमत में आई गिरावट के बारे में करें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,37,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वहीं मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद 1 Kg Silver Price 2,27,483 रुपये पर क्लोज हुआ. इस हिसाब से घरेलू बाजार में चांदी झटके में 10,318 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

सोने का भाव भी दनादन टूटा
चांदी के बाद बात करें, तो सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो एमसीएक्स पर गोल्ड रेट बीते कारोबारी दिन 1,48,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को ये वायदा कारोबार में ये दिनभर रेड जोन में कारोबार करता हुआ नजर आया. ये कीमती पीली धातु (Yellow Metal) गिरते हुए 1,45,510 रुपये तक आ गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold 2,608 रुपये सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)

  • 5/6

घरेलू मार्केट में भी सोना सस्ता 
एमसीएक्स के बाद नजर डालें, घरेलू बाजार में सोने के भाव के बारे में, तो आईबीजेए गोल्ड रेट अपडेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव सोमवार की शाम 1,47,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और मंगलवार की शाम ये गिरते हुए 2315 रुपये टूटकर 1,44,995 रुपये पर आ गया. अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट देखें, तो...

क्वालिटी गोल्ड गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 Karat Gold 1,44,995 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,41,520 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,29,050 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,17,450 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 93,520 रुपये/10 ग्राम

(Photo: ITG)

  • 6/6

ज्वेलरी खरीदते समय रखें ध्यान
यहां एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स की वेबसाइट पर अपडेट रेट देशभर में समान होते हैं, लेकिन जब आप सर्राफा दुकान पर ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो सोने-चांदी के भाव पर आपको लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अलग-अलग हो सकता है. इनके जुड़ने से कीमती धातुओं के दाम में इजाफा हो जाता है. (Photo: PTI)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement