सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेज गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा चांदी की कीमत एक झटके में 2800 रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर गई और इस गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2.11 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है. दूसरी ओर कीमती पीली धातु सोने का भाव भी टूटा है. (Photo: Reuters)
चांदी की कीमत हुई धड़ाम
सबसे पहले बात करते हैं एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट के बारे में, तो बता दें कि 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली वायदा चांदी का भाव मंगलवार को शाम के सेशन में हुए कारोबार के दौरान 2,11,485 रुपये पर क्लोज हुआ था, जबकि बुधवार को कारोबार की शुरुआत के करीब दो घंटे बाद ये फिसलकर 2,08,601 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो Silver Price 2884 रुपये प्रति किलो घट गया. (Photo: Reuters)
हाई से अब इतना सस्ती हुई Silver
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन चांदी की वायदा कीमत में आई इस बड़ी गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. दरअसल, इस साल जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में MCX Silver Price पहली बार 4 लाख रुपये के पार निकला था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो के हाई पर पहुंचा था, जहां से अब ये 2,11,447 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है. (Photo: Reuters)
घरेलू मार्केट में भी चांदी का भाव टूटा
न सिर्फ एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में चांदी सस्ती (Silver Cheaper) हुई है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी इस कीमती धातु का भाव टूटा है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट रेट देखें, तो 19 अक्टूबर को चांदी 2,08,750 रुपये पर क्लोज हुई थी, जबकि बुधवार को ये 2,05,850 रुपये पर खुली, यानी ये 2900 रुपये सस्ती हो गई. वहीं बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन से तुलना करें, तो 16 अक्टूबर के बंद 2,10,918 की तुलना में ये दो दिन में 5068 रुपये प्रति किलो टूटी है. (Photo: ITG)
सोने का वायदा भाव भी फिसला
चांदी के बाद अब बात करें, तो सोने की वायदा कीमत के बारे में, तो ये भी तेजी से फिसला है. एमसीएक्स पर मंगलवार को दशहरा के मौके पर दिन का सेशन क्लोज था, लेकिन शाम के कारोबारी सेशन में 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,46,519 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो बुधवार को 1,45,689 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली वायदा सोना 830 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ. (Photo: Reuters)
घरेलू मार्केट में भी फिसला Gold
एमसीएक्स के साथ ही घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. आईबीजेए के मुताबिक, बीते सोमवार को 24 Karat Gold 1,45,944 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो बुधवार को ओपनिंग के साथ ही गिरकर 1,44,060 रुपये पर आ गया. यानी सोना 1884 रुपये सस्ता (Gold Cheaper) हुआ. अन्य क्वालिटी के सोने का भाव देखें, तो 22 कैरेट सोना (1,43,483 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 कैरेट सोना (1,31,959 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 कैरेट सोना (1,08,045 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 14 कैरेट सोने का दाम गिरकर 84,275 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. (Photo: ITG)
(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)