यह सप्ताह सोना खरीदारों के लिए काफी अच्छा रहा है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, हफ्ते के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में दिल्ली सर्राफा बाजार में बदलाव नहीं हुआ. सोना की कीमत बगैर किसी बदलाव के 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं.
चांदी की बात करें तो ये धातु भी शुक्रवार को 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहीं. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली. सोना 0.13 फीसदी चढ़कर 4,176 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.30 फीसदी के उछाल के साथ 57.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
हफ्तेभर में इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 3 फीसदी याी 4500 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना सस्ता हुआ. हालांकि इससे ज्यादा चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. दिल्ली में चांदी एक हफ्ते के दौरान 13,500 रुपये यानी 6 फीसदी तक टूट गई. त्योहारों के बीच सोने-चांदी में यह गिरावट काफी अच्छी मानी जा रही है, क्योंकि भारत में दिवाली से पहले सोना खरीदने की परंपरा रही है.
क्यों सस्ते हुए गोल्ड सिल्वर
एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण सोने-चांदी में मजबूती को तो बल मिला है, लेकिन डॉलर के लगातार बढ़ने और बॉन्ड यील्ड में तेजी ने महंगाई का नया रिस्क पैदा कर दिया है. नतीजन सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है.
दूसरी ओर, भारत के लिए सोने-चांदी का इम्पोर्ट भी कम हो गया है. इम्पोर्ट बिल बढ़ाने के बाद से भारत में विदेश से आने वाले सोने की मांग 81 फीसदी तक घट गई है, जबकि चांदी करीब 50 फीसदी क कम हुई है. इसके अलावा, फेडरल रिजर्व बैंक के एक और रेट कट की आशंका में निवेशक सतर्क हैं और अभी सोने-चांदी में निवेश करने से घबरा रहे हैं.
(नोट- किसी भी धातु में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)