Advertisement

यूटिलिटी

सिर्फ ब्‍याज से 50 लाख की कमाई, कमाल है ये स्‍कीम, कौन ले सकता है?

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST
  • 1/7

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते लोग पारंपरिक निवेश की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. कोई एफडी में निवेश बढ़ा रहा है, तो कोई सरकारी योजनाओं को विकल्‍प के तौर पर देख रहा है. हालांकि, आज हम भी एक ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप सिर्फ ब्‍याज से करीब 50 लाख रुपये जमा कर लेंगे. 
 

  • 2/7

यह योजना पोस्‍ट ऑफिस के तहत संचालित है, जो आपकी बिटिया के नाम पर खोली जा सकती है. इस योजना में लॉन्‍गटर्म तक निवेश पर मोटी कमाई हो सकती है. हम बात कर रहे हैं Post Office की स्‍माल सेविंग स्‍कीम के तहत संचालित सुकन्‍या समृद्धि योजना (SSY) के बारे में.

  • 3/7

15 साल निवेश में 21 साल का फायदा 
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) में आपको सिर्फ 15 साल तक निवेश करना होता है, लेकिन इस स्कीम में आपका इनवेस्टमेंट 21 साल में मैच्योर होता है यानी कि 15 साल के बाद आपके निवेश पर 21 सालों तक रिटर्न मिलता रहता है.

Advertisement
  • 4/7

बेटी की पढ़ाई से शादी का खर्च 
इस योजना से मिले पैसे आपकी बिटिया का फ्यूचर बेहतर हो सकता है. उसकी हायर एजुकेशन के लिए यह पैसे यूज हो सकते हैं. साथ ही अगर शादी के लिए पैसे की आवश्‍यकता होती है तो भी यह स्कीम इस कमी को पूरा कर सकती है.

  • 5/7

सबसे ज्‍यादा रिटर्न 
सरकारी योजनाओं में यह स्‍कीम सबसे ज्‍यादा ब्‍याज की पेशकश करती है. इस स्कीम का इंटरेस्ट रेट अभी सालाना 8.2 फीसदी है, जो सभी सरकारी योजनाओं में सबसे ज्‍यादा ब्‍याज देने वाली स्‍कीम है. हर तिमाही पर इसके ब्‍याज की समीक्षा की जाती है. 

  • 6/7

कितना कर सकते हैं निवेश?
इस योजना के तहत अधिकमत आप 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं. यानी अगर इसे मंथली इनवेस्टमेंट में बांटा जाए तो यह 12,500 रुपये आता है. इस योजना के तहत निवेशकों को कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है. 

Advertisement
  • 7/7

सिर्फ ब्‍याज से करीब 50 लाख की कमाई 
अगर आप बेटी के जन्‍म के 90 दिन बाद ही इसमें निवेश शुरू कर देते हैं तो उसके 21 साल के होने तक एक मोटा फंड तैयार हो जाता है. वहीं अगर हर महीने के हिसाब से 12,500 रुपये का निवेश करते हैं तो 15 साल तक आप 22.5 लाख रुपये का कुल निवेश करेंगे. ऐसे में  8.2 फीसदी का सालाना ब्‍याज के आधार पर 21 साल बाद आपकी बेटी के लिए 71.8 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा. इसमें सिर्फ ब्‍याज से 49.3 लाख रुपये की कमाई होगी. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement