Advertisement

यूटिलिटी

Silver Price Crash: चांदी 14000 रुपये सस्ती, सोना 3500 रुपये टूटा, 5 दिन बाद ये हैं नए रेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST
  • 1/6

बीते सप्ताह सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुएं काफी सस्ती हो गईं. एक ओर जहां वायदा कारोबार में 1 किलो चांदी की कीमत 14000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा कम हो गई और ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2.08 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई, तो वहीं दूसरी ओर 10 Gram 24 Karat Gold 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)

  • 2/6

चांदी की कीमत में तगड़ी गिरावट 
सबसे पहले बात करते हैं एमसीएक्स पर चांदी की वायदा कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1Kg Silver Price बीते शुक्रवार को  2,11,418 रुपये पर क्लोज हुई, जबकि इससे पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ये कीमती धातु मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 2,25,755 रुपये प्रति किलो मिल रही थी. इस हिसाब से देखें, तो महज पांच कारोबारी दिनों में ही चांदी 14,337 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

  • 3/6

हाई से अब इतनी सस्ती Silver 
बीते पांच कारोबारी दिनों में चांदी की वायदा कीमत में आई गिरावट के बाद अब Silver अपने लाइफ टाइम हाई से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. बता दें जनवरी महीने में वायदा चांदी का भाव अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बात 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी औऱ 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई लेवल छुआ था. लेकिन इसके बाद चांदी की कीमत ज्यादातर दिनों क्रैश होती नजर आई और ताजा गिरावट के बाद तुलना करें, तो Silver Price अपने हाई लेवल से 2,08,630 रुपये प्रति किलो कम हो चुका है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

घरेलू मार्केट में चांदी का भाव 
न सिर्फ वायदा कारोबार में बल्कि चांदी की कीमत में घरेलू बाजार में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अपडेट रेट्स पर नजर डालें, तो 9 अक्टूबर को 1 किलो चांदी घरेलू मार्केट में 2,21,109 रुपये मिल रही थी, जबकि बीते शुक्रवार तक ये 10,191 रुपये सस्ती होकर 2,10,918 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. (Photo: Reuters)

  • 5/6

सोना भी वायदा कारोबार में धड़ाम 
अब बात करते हैं कीमती पीली धातु सोना के बारे में, तो इसकी कीमत में भी बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में गिरावट आई है. 9 अक्टूबर को एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold 1,51,499 रुपये का था, जो बीते शुक्रवार को गिरते हुए 1,48,000 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो पांच दिन में सोना 3499 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता (Gold Cheaper) हो गया. (Photo: Reuters)

  • 6/6

सर्राफा दुकानों पर Gold Rate 
वायदा कारोबार की तरह ही घरेलू बाजार में सोने की कीमत लुढ़की है. बीते शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद 10 ग्राम सोने का रेट 1,46,426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन ये 1,49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. यानी IBJA Gold Rate भी 3,004 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है. बता दें कि सर्राफा दुकानों पर सोने की ज्वेलरी खरीदने पर 3 फीसदी जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है. (Photo: ITG)

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement