Advertisement

यूटिलिटी

Post Office की धांसू स्कीम, बिना रिस्क जुटा लेंगे ₹1 करोड़, समझें गणित

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:11 AM IST
  • 1/6

बच्चे हों, बूढ़े हों या फिर जवान या महिलाएं, पोस्ट ऑफिस द्वारा हर आयु वर्ग के लिए तमाम सरकारी बचत योजनाएं संचालित की जा रही है. बात सुरक्षित निवेश की हो या फिर धांसू रिटर्न की पोस्ट ऑफिस की ये स्मॉल सेविंग स्कीम हर लिहाज से पॉपुलर हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, Post Office Saving Schemes निवेशकों को करोड़पति भी बना सकती हैं और ब्याज से ही मोटी कमाई करा देती हैं. ऐसी ही एक करोड़पति बनाने वाली स्कीम है, पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF, आइए समझते हैं इसमें निवेश का पूरा गणित... (Photo: GettyImage)

  • 2/6

सरकार की गारंटी, रिक्स जीरो
'Zero Risk' सेविंग स्कीम्स की बात आती है, तो पोस्‍ट ऑफिस की बचत योजनाएं सबसे ऊपर रहती हैं. इन स्कीम्स में किए गए हर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी बिना पैसे डूबने के डर के निश्चिंत होकर जितना चाहे पैसे लगा सकते हैं और मोटा मुनाफा कमा सकते हैं. पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम (PPF Scheme) के कई फायदे हैं, ये योजना लॉन्ग टर्म में शानदार रिटर्न तो देती ही है, बल्कि इसमें निवेश पर टैक्‍स बेनिफिट का लाभ भी मिलता है. (Photo: ITG)

  • 3/6

₹1.5 लाख तक टैक्स बेनेफिट 
PPF Investment में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स कटौती का लाभ मिलता है और निवेशक 1.5 लाख रुपये तक के टैक्स छूट क्लेम कर सकता है. पोस्ट ऑफिस पीपीएफ स्कीम यह EEE (छूट-छूट-छूट) दावा करती है, जिसका सीधा मतलब है कि आपके द्वारा स्कीम में किया गया योगदान भी Tax Free है. इसपर मिलने वाला ब्याज भी टैक्स फ्री और मैच्योरिटी पर मिलने वाला मोटा फंड भी पूरी तरह टैक्स फ्री होता है. (Photo: Pexels)

Advertisement
  • 4/6

₹500 से निवेश की शुरुआत, तगड़ा है ब्याज
Post Office PPF पर सरकार की ओर से धांसू सालाना आधार पर 7.1% का ब्याज ऑफर किया जाता है. पीपीएफ स्कीम का मैच्‍योरिटी पीरियड 15 साल होता है, लेकिन आप इसे पांच-पांच साल के लिए एक्टेंशन लेकर मोटा फंड जमा कर सकते हैं. इस सरकारी स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, जबकि इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम 1.50 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है. (Photo: ITG)

  • 5/6

PPF से करोड़पति बनने का गणित 
Post Office PPF Scheme में 1 करोड़ रुपये का फंड जुटाने का कैलकुलेशन देखें, तो ये बिल्कुल आसान है. आप अपने निवेश पर मैच्योरिटी के बाद दो बार एक्सटेंशन लेकर ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको मैच्योरिटी के एक साल के भीतर आवेदन देना होता है. आप 1.5 लाख रुपये निवेश 15 साल तक करते हैं, तो मैच्योरिटी तक आपका जमा 22.50 लाख रुपये होगा, जबकि ब्याज समेत आपका फंड 40,68,209 रुपये होगा. वहीं आप दो एक्सटेंशन लेकर निवेश को 25 साल तक चलाते हैं, तो फिर आपकी जमा राशि 27.50 लाख रुपये होगी और आपका फंड बढ़कर 1,03,08,015 रुपये हो जाएगा यानी आप करोड़पति बन चुके होंगे. (Photo: ITG)

  • 6/6

65 लाख तो सिर्फ ब्याज से कमाई
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश पर सरकार की ओर से दिए जा रहे जोरदार ब्याज के चलते लॉन्ग टर्म में मोटा फंड जमा हो जाता है. ब्याज से होने वाली कमाई का गणित देखें, तो सिर्फ 15 साल 1.50 लाख सालाना निवेश करने पर मिलने वाले 44,68,209 रुपये के मैच्योरिटी अमाउंट में 18.18 लाख रुपये इंटरेस्ट इनकम होगी. वहीं 25 साल बाद मिलने वाली 1 करोड़ रुपये की रकम में 65.58 लाख रुपये सिर्फ ब्याज से कमाई होगा. (Photo: Pixabay)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement