भारतीय शेयर बाजार पिछले दो दिनों से भारी गिरावट देख रहा है. वहीं गुरुवार को तो मार्केट में भूचाल देखने को मिला है. निफ्टी अपने 52 वीक के निचले स्तर के बेहद नजदीक पहुंच चुका है. निफ्टी आज करीब 400 अंक या 1.74% गिरकर 22,200 पर आ चुकी है. वहीं सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट चुका है.
इस बीच, चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी मार्केट में चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 4 दिसंबर फ्यूचर के लिए सिल्वर करीब 3000 रुपये गिरकर 220418 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
वहीं एमसीएक्स पर सोने के दाम में 100 रुपये की तेजी आई है और यह 149198 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना तेजी पर है और चांदी के भाव में गिरावट देखी जा रही है.
गुरुवार को कोमेक्स पर सोने में मामूली तेजी देखी जा रही है और यह 4,147.17 डॉलर प्रति औंस है. वहीं चांदी की कीमत 1.90 फीसदी गिरकर 60 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार करती दिखाई दे रही है.
क्यों गिर रहा चांदी का भाव?
अमेरिकी बॉन्ड मार्केट में तेजी और डॉलर की मजबूती की वजह से मेटल्स में गिरावट देखी जा रही है. खासकर चांदी की डिमांड कम होने की वजह से चांदी के दाम में गिरावट आई है. वहीं सोने में मामूली तेजी की वजह चीन को माना जा रहा है, जो लगातार सोने की खरीदारी कर रहा है.
(नोट- सोने-चांदी या किसी भी एसेट में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)