थोक महंगाई दर बढ़कर 3.55 प्रतिशत हुई

महंगाई के मोर्चे पर सरकार को एक और झटका लगा है. जुलाई में थोक महंगाई दर बढ़कर 23 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है. जुलाई में थोक मंहगाई दर बढ़कर 3.55 फीसदी हो गई है. जून में थोक महंगाई दर 1.62 फीसदी रही थी.

Advertisement
थोक महंगाई दर 23 महीने की ऊंचाई पर थोक महंगाई दर 23 महीने की ऊंचाई पर

संदीप कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

महंगाई के मोर्चे पर सरकार को एक और झटका लगा है. जुलाई में थोक महंगाई दर बढ़कर 23 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गई है. जुलाई में थोक मंहगाई दर बढ़कर 3.55 फीसदी हो गई है. जून में थोक महंगाई दर 1.62 फीसदी रही थी.

खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी
जुलाई में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर 8.18 फीसदी से बढ़कर 11.82 फीसदी हो गई है. महीने दर महीने आधार पर जुलाई में प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई दर 5.5 फीसदी से बढ़कर 9.38 फीसदी हो गई है.

Advertisement

सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा
महीने दर महीने आधार पर जुलाई में सब्जियों की महंगाई दर 16.91 फीसदी से बढ़कर 28.05 फीसदी हो गई है. महीने दर महीने आधार पर जुलाई में दालों की महंगाई दर 26.61 फीसदी से बढ़कर 35.76 फीसदी हो गई है. महीने दर महीने आधार पर जुलाई में अनाजों की महंगाई दर 6.32 फीसदी से बढ़कर 7.03 फीसदी हो गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »