वीडियोकॉन लोन विवाद: चंदा कोचर के ख‍िलाफ अमेरिकी बाजार नियामक ने भी शुरू की जांच

वीड‍ियोकॉन लोन विवाद में फंसी आईसीआईसीआई बैंक और इसकी प्रमुख चंदा कोचर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीबीआई और मार्केट रेग्युलेटर सेबी के जांच शुरू करने के बाद अब अमेरिका मार्केट रेग्युलेटर भी इस मामले में कूद गया है.

Advertisement
चंदा कोचर (File photo) चंदा कोचर (File photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

वीड‍ियोकॉन लोन विवाद में फंसी आईसीआईसीआई बैंक और इसकी प्रमुख चंदा कोचर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीबीआई और मार्केट रेग्युलेटर सेबी के जांच शुरू करने के बाद अब अमेरिका मार्केट रेग्युलेटर भी इस मामले में कूद गया है. इसी बीच, देश में इस मामले की जांच कर रही जांच एजेंसी सीबीआई भी विदेशी जांच एजेंसियों से भी सहयोग मांगने की तैयारी कर रही है.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि स‍िक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) इस मामले पर करीब से नजर बनाए हुए है. सूत्रों के मुताबिक एसईसी इस मामले में चंदा कोचर पर लगे अनियमितता बरतने के आरोपों की जांच कर रहा है. एसईसी इस मामले में मार्केट रेग्युलेटर सेबी से भी जानकारी मांगने की तैयारी कर रहा है.

बता दें कि आईसीआईसीआई बैंक में भी लिस्टेड है. सेबी इस मामले में आईसीआईसीआई बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है. सेबी भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच में जुटा हुआ है.

अमेरिकी मार्केट रेग्युलेटर के जांच शुरू करने की खबर आने के बाद बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. सेंसेक्स पर बैंक के शेयर 0.12  फीसदी की कटौती के साथ कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement

पिछले हफ्ते ऐसी रिपोर्ट आई थी कि की एमडी और सीईओ चंदा कोचर ने सेबी से इस मामले में जवाब देने के लिए और समय मांगा है.

बताया गया है कि इस मामले में बैंक ने बाजार नियामक को लिखा है. इसमें सेबी से पूछा गया है कि आख‍िर बैंक और चंदा कोचर को किन आरोपों के आधार पर यह नोटिस जारी किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »