मुझ पर महाभियोग चलाया तो लोग गरीब हो जाएंगे, मार्केट क्रैश कर जाएगा: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो पूर्व सलाहकारों पर आपराध‍िक मामला चल रहा है. इसकी आंच यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप पर भी आती दिख रही है. इसको लेकर ट्रंप ने गुरुवार को बात की.

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप (Reuters) डोनाल्ड ट्रंप (Reuters)

आदित्य बिड़वई

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 5:55 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर उन्हें पद से हटाया जाता है, तो यह इकोनॉमी के लिए बेहतर नहीं होगा. उनके मुताबिक उन्हें हटाए जाने से लोग गरीब हो जांएगे. शेयर बाजार क्रैश कर जाएगा.

फॉक्स न्यूज पर गुरुवार को प्रसा‍र‍ित हुए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, ''अगर कभी मेरे खिलाफ महाभ‍ियोग लाया जाता है, तो मुझे लगता है कि मार्केट क्रैश कर जाएगा. मुझे लगता है कि हर कोई गरीब हो जाएगा.''

Advertisement

ट्रंप ने आगे कहा कि इस सोच के बिना आप सिर्फ वो नंबर देखेंगे, जिन पर आप विश्वास भी नहीं कर पाएंगे. उन्होंने में टैक्स सुधार को लेकर लिए गए अपने फैसले को सही ठराते हुए कहा कि मैंने रेग्युलेशंस से छुटकारा दिलाया है.

ने इस इंटरव्यू में आगे कहा कि कोई ऐसे इंसान के ख‍िलाफ महाभ‍ियोग कैसे चला सकते हैं, जिसने बहुत ही बेहतरीन काम किया है.

हालांकि के इस बयान से अमेरिकी शेयर बाजार पर कोई खास असर अभी तक देखने को नहीं मिला है. बुधवार को डाउ जोन्स में कुछ अंकों की गिरावट जरूर देखने को मिली. हालांकि यह काफी हल्की गिरावट थी.

गुरुवार की सुबह में ना के बराबर बदलाव दिखा. बता दें कि ट्रंप के दो पूर्व एडवायजर्स पचड़े में फंस गए हैं. उन पर आपराध‍िक मामले में शामिल होने का आरोप लगा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement