आधार को लिंक करना है या जानना हो स्टेटस, इस वेबसाइट को हमेशा रखें याद

ज्यादातर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आधार को इनसे लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही मोबाइल नंबर और बैंक खाते को भी आधार से लिंक करना जरूरी है.

Advertisement
यूआईडीएआई वेबसाइट यूआईडीएआई वेबसाइट

विकास जोशी

  • ,
  • 28 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:53 AM IST

ज्यादातर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आधार को इनसे लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही मोबाइल नंबर और बैंक खाते को भी आधार से लिंक करना जरूरी है. आप आधार लिंक करना चाहते हैं या फिर कोई इंफोर्मेशन अपडेट करना चाहते हैं, तो आप यह सब काम एक वेबसाइट के जरिये कर सकते हैं.

UIDAI की वेबसाइट

Advertisement

आधार से जुड़े किसी भी तरह के सवाल के लिए आप यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) की वेबसाइट का रुख कर सकते हैं. आप पर जाकर आधार से जुड़े कई काम निपटा सकते हैं.

वेबसाइट पर निपटा सकते हैं कई काम

आप अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं या फिर आधार का स्टेटस जानना चाहते हैं. इस वेबसाइट पर जाकर आप ये सब काम आसानी से कर पाएंगे. आपके नजदीक  कौन से रजिस्टर्ड एनरोलमेंट सेंटर हैं, उनका पता भी यहां से चल जाएगा. इसके अलावा आप ई-आधार डाउनलोड करने के लिए और आधार का प्रिंट लेने के लिए भी इस साइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

जानिए कहीं आपसे तो नहीं हो रही अवैध वसूली

इस वेबसाइट पर आपको आधार से जुड़ी अलग-अलग सेवाओं के लिए लगने वाले चार्जेस के बारे में भी पता चलता है. इससे कोई भी एनरोलमेंट सेंटर आपके साथ धोखाधड़ी नहीं कर सकता है. अगर कोई ऐसा करने की कोशिश भी करता है, तो आप उसके खिलाफ यहां शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

Advertisement

इसके लिए भी यूज कर सकते हैं आधार

आपका आधार कार्ड खो गया है और आधार नंबर याद नहीं, तो आप इस वेबसाइट के जरिये आधार नंबर भी हासिल कर सकते हैं. किसी वजह से अगर आपकी एनरोलमेंट स्ल‍िप खो गई है, तो आपको ये वेबसाइट जरूरी जानकारी एंटर करने के बाद एनरोलमेंट स्ल‍िप की जानकारी भी दे देगी. इन दोनों विकल्पों के लिए साइट पर आपको ऑप्शन पर जाना होगा. यह ऑप्शन आपको होम पेज पर ही मिलेगा.

मोबाइल नंबर वेरीफाई करने का भी ऑप्शन

वेबसाइट पर आप मोबाइल और आधार वेरीफाई करने के साथ ही आधार से जुड़ी कई जानकारियां और सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं. यहां आपको आधार से जुड़े हर प्रश्न का जवाब मिल जाएगा. यूआईडीएआई अपनी इस वेबसाइट के जरिये आप तक सारी जानकारी पहुंचाता है.

आधार से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी यहां

ऐसे में आधार से जुड़ा कोई भी प्रश्न अगर आपके मन में है या फिर आप आधार से जुड़ी कोई भी गतिविधि करना चाहते हैं, तो ये वेबसाइट आपकी हर तरह से मदद करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »