शेयर बाजार में रहा उतार-चढ़ाव, जेट एयरवेज और यस बैंक के शेयरों में भारी गिरावट

शेयर बाजार में गुरुवार को दिन भर उतार-चढ़ाव रहा. अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 15.45 अंक गिरकर 39,741.36 पर बंद हुआ. निफ्टी 7.85 अंक मजबूत होकर 11,914 बंद हुआ.

Advertisement
शेयर बाजार में रहा उतार-चढ़ाव शेयर बाजार में रहा उतार-चढ़ाव

दिनेश अग्रहरि

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2019,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

शेयर बाजार में गुरुवार को दिन भर उतार-चढ़ाव रहा. कारोबार की शुरुआत लगतार दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई. लेकिन दोपहर बाद सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट थमने लगी. अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स 15.45 अंक गिरकर 39,741.36 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान जेट एयरवेज और यस बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई.

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक्स एक्सचेंज यानी निफ्टी 7.85 अंक मजबूत होकर 11,914 बंद हुआ. 916 शेयरों में मजबूती देखी गई, जबकि 1590 शेयरों में गिरावट रही. बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में इंडिया बुल्स, जी एंटरटेनमेंट, बीपीसीएल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड शामिल रहे. इसी प्रकार गिरावट वाले शेयरों में यस बैंक, जेट एयरवेज, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, आईओसी, यूपीएल प्रमुख रहे.

Advertisement

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 130.3 अंक तक गिर कर 39,626.47 के स्तर पर पहुंच गया. निफ्टी का कारोबार 11,900 के स्तर से नीचे रहा. निफ्टी 39.70 अंक गिरकर 11,866.50 पर पहुंच गया. बाद में कारोबार के दौरान जेट एयरवेज के शेयर 23 फीसदी तक गिर गए. इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयरों में एक समय 11 फीसदी तक की तेजी देखी गई. रिलायंस होम फाइनेंस के शेयरों में भी गिरावट आई. 

इन्फ्रा सेक्टर के अलावा बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट देखी गई. सबसे ज्यादा गिरावट आईटी, मेटल, एफएमसजी, बैंक और ऑटो शेयरों में देखी गई.

बीएसई पर कारोबार के दौरान 245 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए. इनमें जेट एयरवेज, टीजीबी बैंक्वेट्स, यस बैंक, मनपसंद बेवरेजेज, रेडिको खेतान, इरोज मीडिया, रिलायंस कम्युनिकेशंस, मर्केटर, ऐडलैब्स इंटरटेनमेंट, रिलायंस कैपिटल, सिएट, अबान ऑफशोर, बायोकॉन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आदि शामिल हैं.

Advertisement

एक साल के निचले स्तर पर यस बैंक के शेयर

यस बैंक के शेयर में भी गुरुवार को बिकवाली बढ़ने के कारण भारी गिरावट दर्ज की गई. बीएसई पर यस बैंक का शेयर करीब 13 फीसदी लुढ़ककर एक साल के निचले स्तर पर आ गया.

यस बैंक के शेयर का भाव बीएसई पर गुरुवार को पिछले सत्र की क्लोजिंग 134.65 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले कमजोरी के साथ 130.80 रुपये पर खुला, लेकिन बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण कंपनी के शेयर का भाव 17.15 रुपये यानी 12.73 फीसदी लुढ़ककर 117.50 रुपये प्रति शेयर पर आ गया. 

रुपये में गिरावट

रुपये की शुरुआत आज पूरी तरह सपाट हुई है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज बिना किसी बदलाव के 69.34 के स्तर पर खुला है. कारोबार के अंत की बात करें तो दोपहर 3.15 बजे के आसपास रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसा घटकर 69.50 पर कारोबार कर रहा था. हालांकि कल रुपये में मजबूती देखने को मिली थी. डॉलर के मुकाबले रुपया कल 10 पैसे की मजबूती के साथ 69.34 के स्तर पर बंद हुआ था. 

गौरतलब है कि इसके पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी रुझान कमजोर रहा. बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण प्रमुख संवेदी सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »