शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्‍स में जारी उतार-चढ़ाव

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की सुस्‍त शुरुआत हुई. कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. 

Advertisement
शुक्रवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत शुक्रवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 10 मई 2019,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST

बीते सात कारोबारी दिनों से लाल निशान पर बंद होने के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई. शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 120 अंकों की मजबूती के साथ 37 हजार 700 के स्‍तर पर आ गया तो वहीं निफ्टी भी लगभग इसी समय 25 अंकों की बढ़त के साथ 11,325 पर कारोबार करते देखे गए. हालांकि कुछ मिनटों बाद बाजार लाल निशान पर आते हुए  सेंसेक्‍स 37 हजार 530 के स्‍तर पर आ गया.

Advertisement

बता दें कि अमेरिका तथा चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के बीच गुरुवार को लगातार सातवें कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई. सेंसेक्स 230 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 37,559 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 57.65 यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 11,301 अंक पर बंद हुआ.

शुरुआती कारोबार में एचसीएल, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एलएंडटी, कोल इंडिया, इंडस्‍इंड बैंक, कोटक बैंक, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर लाल निशान पर रहे. एचसीएल के शेयर में 4.34 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं एशियन पेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर भी 1 फीसदी से अधिक टूट गए. वहीं हरे निशान पर कारोबार करने वाले शेयरों की बात करें तो रिलायंस में 1 फीसदी से अधिक बढ़त देखने को मिली. इसके अलावा टाटा मोटर्स, एक्‍सिस बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और टाटा स्‍टील में बढ़त दर्ज की गई है.

Advertisement

एचसीएल के नतीजे का असर

एचसीएल के शेयर में गिरावट की वजह कंपनी के नतीजे रहे.  आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी ने बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 10.32 फीसदी बढ़कर 2,031 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का निवल मुनाफा 1,841 करोड़ रुपये था.

वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का निवल मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 11.17 फीसदी बढ़कर 8,185 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में एचसीएल का मुनाफा 7,362 करोड़ रुपये था.इस बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे लुढ़क कर 70.05 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया. बता दें कि बीते सत्र गुरुवार को रुपया 69.94 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »