शेयर बाजार सपाट, सेंसेक्स 38800 और निफ्टी 11700 के पार खुला

शेयर बाजार ने शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. हालांकि फिलहाल शुरुआती कारोबार में इसने संभलना शुरू कर दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

इस कारोबारी हफ्ते के आख‍िरी दिन की शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की है. शुक्रवार को सेंसेक्स ने 32.76 अंकों की गिरावट के साथ 38657.34 के स्तर पर करोबार शुरू किया. निफ्टी की बात करें तो यह 10 अंकों की गिरावट के साथ 11666.80 के स्तर पर कारोबार शुरू करने में सफल रहा है.

हालांकि शुरुआती में बाजार थोड़ा मजबूत होना शुरू हो गया है.  फिलहाल (10.05AM) निफ्टी 43.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,720.55 के स्तर कारोबार कर रहा है. निफ्टी की बात करें तो यह 124 अंक बढ़कर 38,814.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Advertisement

शुरुआती कारोबार में , डॉ. रेड्डी, एचसीएल टेक और पावरग्र‍िड के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. दूसरी तरफ, यस बैंक, रिलायंस, भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है.

रुपये में ऐतिहासिक गिरावट:

के मुकाबले रुपये में जारी गिरावट इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भी जारी है. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले और नीचे आया है और यह 70.91 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. यह रुपये में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है.

शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले ने 17 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. इस गिरावट के चलते रुपया 71 पर पहुंच गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »