8.16 अंकों की गिरावट के साथ खुला सेंसेक्स, रुपये में मजबूती

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.1 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 28,929.46 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,915.50 पर खुला.

Advertisement
निफ्टी में भी 9.05 अंकों की गिरावट निफ्टी में भी 9.05 अंकों की गिरावट

अंजलि कर्मकार

  • मुंबई,
  • 08 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.02 बजे 8.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,918.20 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,908.90 पर कारोबार करते देखे गए.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 3.1 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 28,929.46 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 8,915.50 पर खुला.

Advertisement

रुपये में तेजी
गुरुवार के कारोबारी सत्र में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 66.44 पर खुला है, जबकि बुधवार के सत्र में एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती के साथ 66.37 के स्तर पर बंद हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »