देश के सबसे अमीर शख्स की 10वें साल भी नहीं बढ़ी सैलरी, इतना मिला वेतन

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की सैलरी में 10 सालों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इस दौरान जहां कंपनी के अन्य अध‍िकारियों की तनख्वाह में लगातार वृद्ध‍ि हुई है

Advertisement
मुकेश अंबानी मुकेश अंबानी

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:28 AM IST

देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी की सैलरी में 10 सालों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. इस दौरान जहां कंपनी के अन्य अध‍िकारियों की तनख्वाह में लगातार वृद्ध‍ि हुई है, वहीं मुकेश को 15 करोड़ का वेतन मिलता है. हालांकि वेतन में बढ़ोतरी न लेने का फैसला खुद मुकेश अंबानी का है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है. इसके मुताबिक कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश डी अंबानी का वेतन 15 करोड़ रुपये पर तय है.

Advertisement

इस दौरान भले ही ने वेतन बढ़ोतरी ना ली हो, लेक‍िन कंपनी में शामिल अन्य वरिष्ठ अध‍िकारियों की सैलरी में इजाफा हुआ है. 31 मार्च, 2018 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान उनके रिश्तेदार निखिल और हितल समेत कंपनी के पूर्णकालिक निदेशकों के वेतन में वृद्ध‍ि हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक में मुकेश अंबानी का वेतन और भत्ता  4.49 करोड़ रुपये रहा है.  वहीं, 2016-17 की बात करें तो इस दौरान उन्हें 4.16 करोड़ रुपये सैलरी और भत्ते के तौर पर मिले थे. इस दौरान उनके कमीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यह 9.53 करोड़ रुपये पर ही बना हुआ है.

उन्हें अन्य सुविधाओं के एवज में मिलने वाली राश‍ि भी रुपये पर आ गई है. बता दें कि मुकेश अंबानी ने 2009 में अपने वेतन में कोई बढ़ोतरी न लेने का फैसला लिया था. इसके बाद से उनकी सैलरी उसी स्तर पर बनी हुई है.

Advertisement

बता दें कि मुकेश अंबानी की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर शख्स हैं. फोर्ब्स  के मुताबिक वह देश के नंबर वन और दुनिया की अरबपतियों की सूची में वह 19वें स्थान पर काबिज हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »