बैंक ऑफ बड़ौदा ने लिया ये फैसला, होम और ऑटो लोन हो जाएगा सस्‍ता

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट में कटौती की है. इसके बाद उन ग्राहकों को राहत मिलेगी जो होम और ऑटो लोन लेना चाहते हैं.

Advertisement
होम और ऑटो लोन हो जाएगा सस्‍ता होम और ऑटो लोन हो जाएगा सस्‍ता

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 06 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक खास तोहफा दिया है. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 0.15 फीसदी की कटौती की गई है. बैंक के इस फैसले के बाद होम और ऑटो लोन सस्‍ते हो जाएंगे.

बैंक की ओर से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समीक्षा बैठक चल रही है. बीते 5 अगस्‍त से शुरू हुई इस बैठक में आरबीआई एक बार फिर रेपो रेट में कटौती कर सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह लगातार तीसरी बार होगा जब रेपो रेट में कटौती देखने को मिलेगी. बता दें कि रेपो रेट के आधार पर ही बैंक ब्‍याज दरों में बदलाव करते हैं.

Advertisement

कितना सस्‍ता हुआ लोन

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस फैसले के बाद अब 1 साल अवधि वाले कर्ज के लिए MCLR की दर 8.45 फीसदी हो जाएगी. इससे पहले MCLR की दर 8.60 फीसदी थी. इसी तरह बैंक के एक दिन की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर घटकर 8.05 फीसदी हो जाएगी. वहीं एक माह के लोन पर MCLR की दर 8.15 फीसदी हो गई है. बैंक के तीन माह और छह माह की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर 0.15 फीसदी घटकर क्रमश: 8.25 फीसदी और 8.40 फीसदी रह गई है.

बता दें कि हाल ही में एक अन्‍य सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी अलग-अलग अवधि के कर्ज पर MCLR में 0.20 फीसदी तक की कटौती की थी. बैंक ने एक साल की MCLR को 8.55 से घटाकर 8.50 फीसदी किया तो वहीं एक माह की MCLR को भी 8.30 से घटाकर 8.10 फीसदी किया गया है. इसके अलावा अगर तीन महीने और छह महीने की बात करें तो MCLR में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »