पेट्रोल-डीजल को लेकर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक, मिलेगी राहत?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती नहीं हो रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिल‍सिला जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 12 पैसे बढ़ी है. यहां डीजल भी आज महंगा हुआ है.

Advertisement
पीएम मोदी (PTI File Photo) पीएम मोदी (PTI File Photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच, पेट्रोल और डीजल की बेतहाशा बढ़ रही कीमतों को देखते हुए पीएम मोदी शुक्रवार को समीक्षा बैठक कर रहे हैं.

इन मुद्दों पर चर्चा संभव:

की तरफ से ली जा रही इस समीक्षा बैठक में अमेरिका की तरफ से ईरान पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर चर्चा हो सकती है. इस प्रतिबंध के दौरान भारत ईरान से तेल खरीदेगा या नहीं. इस मुद्दे पर भी कोई सटीक चर्चा संभव है.

Advertisement

म‍िनिस्ट्री के अध‍िकारियों के साथ यह बैठक हो रही है. बता दें कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर चुकी है.

इसके अलावा उसने तेल कंपनियों को भी एक रुपये की कटौती कीमतों में करने को कहा है. ने राज्यों से भी वैट घटाने की अपील की थी. इसके बाद भाजपा शासित कई राज्यों ने वैट में 2.50 रुपये तक कटौती कर दी.

हालांकि इसके बाद भी की कीमतों में कटौती नहीं हो रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सिल‍सिला जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 12 पैसे बढ़ी है. यहां डीजल भी आज महंगा हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »