पेट्रोल 1.46 और डीजल 1.53 रुपये लीटर सस्ता हुआ, आधी रात से लागू हुईं कीमतें

नोटबंदी के चलते जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है. मंगलवार को पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है. पेट्रोल के दामों में 1.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.53 रुपये लीटर की कटौती की गई है. नई कीमतें रात 12 बजे से लागू हो गईं.

Advertisement
पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

नोटबंदी के चलते जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत की खबर आई है. मंगलवार को पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है. पेट्रोल के दामों में 1.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 1.53 रुपये लीटर की कटौती की गई है. नई कीमतें रात 12 बजे से लागू हो गईं.

वैट समेत कटौती ज्यादा, जानें नई दरें
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कीमतों में कटौती की घोषणा की. इसमें वैट आदि शामिल नहीं है. ऐसे में वैट समेत कटौती इससे ज्यादा है. दिल्ली में पेट्रोल 1.69 रुपये घटकर 65.93 रुपये प्रति लीटर रह गया. अभी तक यह 67.62 रुपये लीटर था. इसी तरह डीजल का दाम 1.70 रुपये घटकर 54.71 रपये लीटर पर आ गया. यह अभी 56.41 रुपये लीटर था.

Advertisement


इससे पहले सितंबर से पेट्रोल के दाम छह बार बढ़ाए जा चुके हैं. वहीं डीजल कीमतों में पिछले महीने तीन बार बढ़ोतरी की गई थी. इंडियन ऑयल ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के वर्तमान मूल्य स्तर और डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर को देखते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है. दाम में आई इस गिरावट को इस कटौती के साथ उपभोक्ता तक पहुंचाया जा रहा है.’कंपनी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजर में ईंधन के दाम पर उसकी नजर रहेगी. इसके साथ ही डालर-रुपया विनिमय दर की भी वह निगरानी करती रहेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement