महाराष्ट्र में 91 के पार पहुंचा पेट्रोल, लगातार 13वें दिन बढ़े ईंधन के दाम

मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. डीजल में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़त के बाद देश के चारों महानगरों समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. मंगलवार को 13वें दिन भी ईंधन के दाम बढ़े हैं. इस बढ़ोतरी के साथ महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल का दाम 91 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है.

मंगलवार को की कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. डीजल में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़त के बाद देश के चारों महानगरों समेत पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं.

Advertisement

महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल का दाम 82.16 रुपये पर पहुंच गया है. मुंबई में 89.54 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसके लिए आपको 85.41 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

दूसरी तरफ, की कीमतें भी मंगलवार को बढ़ी हैं. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 73.87 रुपये, कोलकाता में 75.72 और मुंबई में 78.42 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. चेन्नई में इसकी कीमत 78.10 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

91 के पार पहुंचा पेट्रोल:

महाराष्ट्र के कई शहरों में 91 रुपये का आंकड़ा पार कर गया है. मंगलवार को यहां के परभणि में पेट्रोल 91.32 रुपये का मिल रहा है.

नांदेड़ में 91.11 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. राज्य के नंदूरबार, रत्नागिरी, बीड़, औरंगाबाद, लातूर और जलगांव में दाम 90 के पार बने हुए हैं.

Advertisement

पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उथल-पुथल का असर पेट्रोल और डीजल पर लगातार बना हुआ है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के साथ ही गिरते रुपये ने भी मुसीबत बढ़ाने का काम किया है.

इन दोनों फैक्टर की वजह से की लागत बढ़ती है. जिसका भार वे ईंधन की कीमतें बढ़ाकर आम आदमी तक पहुंचाती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »