पेट्रोल और डीजल के आज भी घटे दाम, जानें- क‍ितनी मिली राहत?

पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने के तौर पर मिल रहा है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी का फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत के तौर पर मिल रहा है. शुक्रवार को भी ईंधन सस्ता हुआ है.

एएनआई के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में के लिए आपको 80.25 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां इसकी कीमत 25 पैसे की कटौती के साथ 86.33 के स्तर पर पहुंच चुकी है.

Advertisement

दूसरी तरफ, की बात करें तो इसकी कीमतें 7 पैसे घटी हैं. दिल्ली में इसकी कीमत 74.73 के स्तर पर पहुंच गई है. मुंबई में डीजल 8 पैसे सस्ता हुआ है. इस कटौती के साथ यह यहां पर 78.33 के स्तर पर मिल रहा है.

बता दें कि पिछले कई महीनों से की कीमतों में बढ़ोतरी जारी थी. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार आ रही इस बढ़ोतरी से आम आदमी को राहत दिलाने की खातिर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती भी की थी. हालांकि इसका फायदा भी ज्यादा दिन तक बना नहीं रहा.

पिछले कुछ दिनों सेकी कीमतों में नरमी आई है. कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कटौती का सिलसिला जारी है. इसका फायदा घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने के तौर पर मिल रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »