इन कंपनियों को मिला इंडिया टुडे मेक इन इंडिया आंत्रप्रेन्योर्स अवॉर्ड

इंडिया टुडे मेक इन इंडिया इमर्जिंग आंत्रप्रेन्योर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में इनोवेशन के क्षेत्र में विश‍िष्ठ काम करने वाली 10 कंपनियों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

Advertisement
इंडिया टुडे मेक इन इंडिया अवॉर्ड्स  इंडिया टुडे मेक इन इंडिया अवॉर्ड्स

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

इंडिया टुडे मेक इन इंडिया इमर्जिंग आंत्रप्रेन्योर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में इनोवेशन के क्षेत्र में विश‍िष्ठ काम करने वाली 10 कंपनियों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इन्हें मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और अपने काम में इनोवेशन कर नई टेक्नोलॉजी विकस‍ित करने के लिए सम्मानित किया गया.

10 अलग-अलग श्रेणियों में दिया गया. इसमें बायोटेक्नोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल समेत अन्य श्रेण‍ियां शामिल थीं.

Advertisement

अवॉर्ड के लिए कंपनियों का चुनाव करने की खातिर 7 विश‍िष्ठ लोगों का एक पैनल गठ‍ित किया गया था. इस पैनल में बायोकॉन लिमिटेड की किरन मजूमदार शॉ, मनीष सभरवाल, कृष गोपालकृष्णन, संजीव नायर, कोटक बैंक के उदय कोटक, इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ अरुण पुरी, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अमिताभ कांत समेत अन्य शामिल थे.

- बायोटेक्नोलॉजी श्रेणी में बायोस्फि‍यर फार्मास्युटिकल्स

- फूड प्रोसेसिंग: हेक्टर बेवरेजेस इंडिया

-टेक्सटाइल्स: एंजेल फाइबर्स को मिला अवॉर्ड

- डिफेंस एंड एविएशन: टोनबो इ‍मैजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

- इलेक्ट्रोनिक्स: कोर-एल टेक्नोलॉजीस

- टेलीकॉम एंड कम्युनिकेशन: एमपावर इंफ्राटेक पावर इंडिया लिमिटेड.

- इनोवेशन: दुसेरे टेक्नोलॉजीस

- लेदर: रॉजर इंडस्ट्री‍ज लिमिटेड.

- रिन्यूवेबल एनर्जी: नविताज ग्रीन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड.

- ऑटोमोबि‍ल्स: ग्रीनफ्यूल एनर्जी सॉल्यूशंस.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »