भारत-पाक के बीच तनाव का असर, लाल निशान पर बंद हुआ सेंसेक्‍स

भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव का असर दोनों देशों के शेयर बाजार पर देखा जा रहा है.

Advertisement
भारत-पाक के बीच तनाव का असर जारी भारत-पाक के बीच तनाव का असर जारी

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 27 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

बीते कुछ दिनों से भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इसका असर दोनों देशों के शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. भारतीय बाजार में सेंसेक्‍स 500 अंक से ज्‍यादा टूट गया तो वहीं पाकिस्‍तान का कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज 1600 अंक तक फिसल गया.सेंसेक्‍स 68.28 अंक यानी 0.19 प्रतिशत घटकर 35,905.43 पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स में 239.67 अंक की गिरावट देखी गई थी. वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 28.65 अंक यानी 0.26 प्रतिशत गिरकर 10,806.65 अंक पर बंद हुआ.

Advertisement

ब्रोकरों के अनुसार बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ और नौशेरा सेक्टरों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन करने के बाद बदले हालात में निवेशकों के रुख में बदलाव हुआ है. इस वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ी है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट भी शेयर बाजार में फिसलन की वजह है.

पाकिस्‍तान के बाजार का हाल

कारोबार के दौरान पाकिस्‍तान के  कराची स्टॉक एक्सचेंज (केएसई- 100)  इंडेक्स में 1600 अंकों तक की गिरावट देखी गई. कराची का शेयर बाजार पिछले दो दिन में 2000 अंक टूट गया है. हालांकि बाद में कराची स्टॉक एक्सचेंज में रिकवरी देखी गई और यह 364 अंक टूट गया है. बता दें कि मंगलवार को केएसई- 100 इंडेक्स 785.12 अंक यानी 1.98% गिरकर 38,821.67 अंक पर बंद हुआ.  बीते 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले के बाद कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज को 6 फीसदी का नुकसान हुआ है.

Advertisement

पाकिस्‍तान के शेयर बाजार का हाल

डॉलर के मुकाबले रुपये के 25 पैसे गिरकर 71.32 रुपये के स्तर पर चले जाने से भी शेयर बाजार प्रभावित हुआ. दिन में कारोबार के दौरान रुपया एक समय 71.49 रुपये प्रति डॉलर के स्तर तक गिर गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »