सेंसेक्‍स में 225 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,850 के पार

सेंसेक्‍स 225 अंक बढ़त के साथ 36,188 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा जबकि निफ्टी 10,850 के स्‍तर को पार कर गया.

Advertisement
सेंसेक्‍स में 225 अंकों की बढ़त सेंसेक्‍स में 225 अंकों की बढ़त

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 17 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

रुपये में रिकवरी और प्रमुख एशियाई बाजारों में बढ़त की वजह से शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला. कारोबार के शुरू में सेंसेक्स  में 225 अंक मजबूत होकर 36,188 के स्तर पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी भी 60 अंक मजबूत होकर 10865 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 

शुरुआती कारोबार में मेटल और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी दिख रही है. बढ़त वाले शेयर में पावरग्रिड, वेदांता, एनटीपीसी, अदानी पोर्ट, टाटा स्‍टील के अलावा यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं.  बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है. रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 71.79 के स्तर पर खुला. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 71.90 के स्तर पर बंद हुआ था.

Advertisement

इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 35 अंक बढ़त के साथ 35,963 पर और निफ्टी 14 की तेजी के साथ 10, 805 पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35,929.64 पर और निफ्टी 53.95 अंकों की तेजी के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ. अगर बुधवार की बात करें तो प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 629 अंक की मजबूती के साथ 35779 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 188 अंक उछलकर 10737 के स्‍तर पर रहा.

जबकि मंगलवार को सेंसेक्‍स 190 अंकों की बढ़त के साथ 35,150 के स्‍तर पर बंद हुआ तो निफ्टी करीब 61 अंक बढ़कर 10,550 के स्‍तर पर आ गया. हालांकि सोमवार को सेंसेक्‍स 713.53 अंक यानी 2 फीसदी टूटकर 34,959.72 के स्‍तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 205.25 अंक यानी 1.92 फीसदी टूटकर क्रमशः 10,488.45 के स्‍तर पर रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement