एलन मस्क की बनाई सुरंग में सरपट दौड़ पड़ी कार, जानें- खासियत

अमेरिका को प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज उद्यमी एलन मस्क ने भीड़भाड़ भरे सड़क मार्ग के विकल्प के रूप में भूमिगत परिवहन सुरंग शुरू की है.

Advertisement
सुरंग में कार सुरंग में कार

अमित कुमार दुबे

  • लॉस एंजिल्स,
  • 20 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:51 AM IST

अमेरिका को प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज उद्यमी एलन मस्क ने भीड़भाड़ भरे सड़क मार्ग के विकल्प के रूप में भूमिगत परिवहन सुरंग शुरू की है. मस्क ने कुछ संवाददाताओं और मेहमानों को इस क्रांतिकारी पर कुछ उबड़-खाबड़ सुरंग यात्रा के लिए आमंत्रित किया था. यह दिलोदिमाग को परेशान करने वाली सड़कों की भीड़भाड़ से बचने का मस्क की ओर से पेश किया जा रहा समाधान है.

Advertisement

मेहमान मस्क के 'टेस्ला मॉडल एस' वाहन पर सवार होकर लॉस एंजिल्स इलाके में करीब एक मील ऐसी जगह गए जिसे 'ओ लिएरे' स्टेशन कहा जाता है. यह स्टेशन आवासीय इलाके में एक घर के पीछे के हिस्से में है.

वहां बिना दीवार वाला एलिवेटर लगा है जिससे कार जमीन में करीब 30 फुट नीचे उतर गई. वहां इस प्रक्रिया में आसान धीरे-धीरे ओझल हो गया और नीचे एक का मुहाना सामने दिखा. यात्रा के दौरान कार कई बार ऊपर नीचे हुई और उससे कुछ लोग परेशान भी हुए, लेकिन कुछ लोग काफी उत्साहित थे.

बाद में मस्क ने कहा कि यह मेरे लिए एक खास पल है, उन्होंने कहा कि यह काफी अच्छी चीज है. मस्क ने कहा कि अभी यह यात्रा काफी उबड़-खाबड़ रास्ते पर हुई क्योंकि हमारे पास समय कम है. उन्होंने कहा कि भविष्य में यह प्रणाली शीशे की तरह चिकनी है, यह अभी इसका ही है.

Advertisement

मस्क ने कहा कि इस परीक्षण कुछ धीमी यानी 64 किलोमीटर प्रति घंटा रही. भविष्य में इस प्रणाली के जरिये 241 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा की जा सकेगी. टनल के लिए कार में सामान्य पहियों के लंबवत खास डिजाइन के पहिए लगे होंगे. वह टनल की पट्टी के साथ चलेंगे. इन पहियों की कीमत 200-300 डॉलर होगी.

उन्होंने कहा आप कल्पना कीजिए कि आप एलए (लास एंजिल्स), न्यूयार्क, (वॉशिंगटन) डी.सी., शिकागो, पेरिस, लंदन या किसी शहर में 150 मील प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन में चल रहे हैं. निश्चति रूप से यह एक अद्भुद अवसर होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »