दिल्ली में घट गया डीजल का रेट, जानें एनसीआर में कहां है सबसे सस्ता डीजल

दिल्ली में डीजल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 16.75% फीसदी कर दिया गया है. इससे दिल्ली में डीजल के दाम में अचानक 8.38 रुपये प्रति लीटर तक तक की कमी आएगी. वैट घटाने के बाद दिल्ली में डीजल अब 73.56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.

Advertisement
केजरीवाल सरकार की वैट कटौती से दिल्ली में घट गया डीजल का रेट केजरीवाल सरकार की वैट कटौती से दिल्ली में घट गया डीजल का रेट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

  • दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने वैट में की भारी कटौती
  • इससे दिल्ली में डीजल का दाम घटकर 73.56 रुपये लीटर
  • अभी तक दिल्ली में पेट्रोल से भी महंगा था डीजल

कोरोना वायरस के संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने डीजल का दाम घटाने का फैसला किया है. दिल्ली में डीजल पर वैट को 30 फीसदी से घटाकर 16.75% फीसदी कर दिया गया है. इससे दिल्ली में डीजल के दाम में अचानक 8.38 रुपये प्रति लीटर तक तक की कमी आएगी. आइए जानते हैं कि एनसीआर में डीजल सबसे सस्ता किस शहर में मिल रहा है.

Advertisement

दिल्ली में गुरुवार को इंडियन ऑयल के मुताबिक डीजल की कीमत 81.94 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल बिक रही थी. वैट घटाने के बाद दिल्ली में डीजल अब 73.56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार अब इकोनॉमी में सुधार के लिए कई कदम उठा रही है, इसी के तहत ये फैसला किया गया है. दिल्ली में अब लोग काम पर लौट रहे हैं, माहौल सुधर रहा है और कोरोना के केस भी कम हो रहे हैं.

ये है एनसीआर के बाकी शहरों का रेट

दिल्ली के अलावा अगर गुरुवार को बाकी शहरों के रेट की बात करें तो इंडियन ऑयल के मुताबिक नोएडा में डीजल 73.83 रुपये लीटर और पेट्रोल 81.08 रुपये लीटर है. इसी तरह फरीदाबाद में डीजल 74.20 रुपये लीटर और पेट्रोल 78.88 रुपये लीटर है. गाजियाबाद में डीजल 73.68 रुपये लीटर तो गुड़गांव में 73.84 रुपये लीटर है. इस तरह एनसीआर के शहरों की बात करें तो सबसे सस्ता डीजल दिल्ली में ही हो गया है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें:

दिल्ली में पेट्रोल से ज्यादा महंगा था डीजल

अभी तक आलम यह था कि दिल्ली में डीजल सबसे महंगा था और यह देश का एकमात्र ऐसा राज्य था जहां डीजल का रेट पेट्रोल के रेट से भी ज्यादा था. लॉकडाउन के बीच केजरीवाल सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया था जिससे दिल्ली में डीजल के दाम में अचानक भारी बढ़त हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »