मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, 80 हजार से ज्यादा घर बिके

मुंबई का आवासीय बाजार मंदी की तमाम आशंकाओं को पीछे छोड़ते हुए ऐतिहासिक रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. प्राथमिक और माध्यमिक दोनों बाजारों में आई इस तेजी की बदौलत सरकारी खजाने को ₹6,968 करोड़ की भारी-भरकम कमाई हुई है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 4 फीसदी अधिक है.

Advertisement
साल 2026 की पहली छमाही में मुंबई प्रॉपर्टी सेल्स (Photo-ITG) साल 2026 की पहली छमाही में मुंबई प्रॉपर्टी सेल्स (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में घर खरीदारों का भरोसा सातवें आसमान पर है. साल 2026 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में मुंबई शहर में घरों की रजिस्ट्री ने पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म 'नाइट फ्रैंक इंडिया' की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के पहले 6 महीनों में मुंबई में कुल 80,221 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिससे महाराष्ट्र सरकार को स्टांप ड्यूटी के रूप में ₹6,968 करोड़ का बंपर राजस्व मिला है.

Advertisement

नाइट फ्रैंक के मुताबिक बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले इस शहर ने 2013 के बाद से अपनी पहली छमाही का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया है. प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों तरह के सौदों को मिलाकर, कुल पंजीकरणों में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, इन लेन-देन से होने वाले स्टांप ड्यूटी संग्रह में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

यह भी पढ़ें: अगर 40 लाख है आपका बजट, तो इन शहरों में मिलेगा आपके 'सपनों का घर'

जून 2026 में, मुंबई में 13,302 संपत्ति पंजीकरण दर्ज होने की उम्मीद है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है. यह पिछले 14 वर्षों में जून महीने के लिए सबसे अधिक संपत्ति पंजीकरण होगा, जो शहर के आवासीय बाजार की निरंतर मजबूती को दर्शाता है.

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार को जून के दौरान स्टांप ड्यूटी राजस्व के रूप में ₹1,077 करोड़ मिलने की उम्मीद है, जो सालाना आधार पर 4 प्रतिशत अधिक है. यह लेन-देन के बदलते तौर-तरीकों की ओर इशारा करता है, जहां पिछले वर्ष की तुलना में मिड-मार्केट सेगमेंट में पंजीकरण की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत अधिक रही. मासिक आधार पर देखें तो, मई 2026 की तुलना में जून में संपत्ति पंजीकरण में 7 प्रतिशत और स्टांप ड्यूटी संग्रह में 2 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क छोड़ इटली में बसा कपल, ₹12 लाख में खरीदा घर, नहीं लौटना चाहते अमेरिका

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »