न्यूयॉर्क छोड़ इटली में बसा कपल, ₹12 लाख में खरीदा घर, नहीं लौटना चाहते अमेरिका

भारी-भरकम लोन के जाल और शहर की थका देने वाली भागदौड़ को अलविदा कहकर, यह अमेरिकी कपल अब इटली की शांत वादियों में आ चुका है, यहां वे बिना किसी आर्थिक तनाव के, बेहद किफायती और सुकून भरी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं.

Advertisement
न्यूयॉर्क की लाइफस्टाइल है बहुत महंगी, इटली में रहना सस्ता (Photo-Pexels) न्यूयॉर्क की लाइफस्टाइल है बहुत महंगी, इटली में रहना सस्ता (Photo-Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

सफलता की अंधी दौड़, भारी-भरकम कर्ज और महानगर की भागदौड़ भरी जिंदगी से तंग आकर क्या कोई अपना देश छोड़ सकता है. एक अमेरिकी जोड़े ने न सिर्फ ऐसा किया, बल्कि वे अब अपनी इस नई जिंदगी से बेहद खुश हैं. मूल रूप से अमेरिका में जन्मे और पले-बढ़े कैसंड्रा ट्रेसल और उनके पति एलेक्स निनमैन ने 2019 में न्यूयॉर्क शहर की चकाचौंध को अलविदा कह दिया और यूरोप का रुख कर लिया. 

Advertisement

आज यह कपल इटली के एक शांत और खूबसूरत इलाके में बेहद किफायती और सुकून भरी जिंदगी जी रहा है. कैसंड्रा ट्रेसल और उनके पति एलेक्स निनमैन, दोनों ही अमेरिका में जन्मे अमेरिकी नागरिक हैं. कैसंड्रा  इटली के अब्रूज़ो इलाके के एक छोटे से शहर में रहती हैं, जो रोम से लगभग तीन घंटे की दूरी पर है. वो कहती हैं उनके ज़िंदगी जीने का एक अलग तरीका मिला, और आने वाले सालों में वापस अमेरिका जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती.

कैसंड्रा का कहना है कि बहुत से अमेरिकियों की तरह, वो और उनके पति भी इस सोच के साथ बड़े हुए कि सफलता का मतलब है लगातार आगे बढ़ना बड़े घर, नई कारें, बड़ी उपलब्धियां और व्यस्त शेड्यूल. समय के साथ, उन्होंने सोचना शुरू किया कि क्या इनमें से कोई भी चीज़ सच में खुश कर रही थी. साथ ही, यह जोड़ा अपने आस-पास एक मज़बूत कम्युनिटी या समुदाय का एहसास चाहता था. इटली एक बढ़िया विकल्प लगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹1 करोड़ का घर ₹1.8 करोड़ में बिका फिर भी जेब खाली, रियल एस्टेट का वो गणित' जो आपको नहीं पता

इटली में ₹12 लाख में खरीदा घर

चेक गणराज्य में रहने के बाद, कैसंड्रा और एलेक्स ने इटली में बसने का फ़ैसला किया. उन्होंने अब्रूज़ो के एक छोटे से शहर में घर खरीदने का फ़ैसला किया और महसूस किया कि यह अमेरिका में घर खरीदने की तुलना में कितना सस्ता था. छोटे शहर में रहने की वजह से बिना किसी ऐसे आर्थिक बोझ के, जो अक्सर अमेरिका में घर खरीदने के साथ आता है, नकद में घर खरीद पाए.

अगर आंकड़ों की बात करें, तो इस जोड़े ने अपने दो मंज़िला घर के लिए 11,500 यूरो या लगभग $13,100 चुकाए. भारतीय रुपये में यह सिर्फ ₹12.2 लाख के बराबर है. यह दो मंज़िला, दो बेडरूम वाला घर है जो 1,076 वर्ग फ़ीट से थोड़ा कम है, जिसमें बेसमेंट में तीसरा बेडरूम और एक अटारी भी है. 

कमाई घटी, पर बढ़ा जीवन का स्तर

इस बदलाव का असर कैसंड्रा के करियर पर भी पड़ा. शुरुआत में वे अमेरिका की एक टेक कंपनी के लिए रिमोटली काम करती रहीं, लेकिन यहां पूरी तरह सेटल होने के बाद उन्होंने वह नौकरी छोड़ दी. अब वे एक इटैलियन ट्रैवल कंपनी के लिए मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशन का काम करती हैं. कैसंड्रा मानती हैं कि अब उनकी कमाई पहले से कम है, लेकिन जीवन की गुणवत्ता और सुकून के मामले में यह बदलाव उनके लिए बेहद फायदेमंद और बेहतरीन साबित हुआ है. उन्होंने साफ कहा कि वो आने वाले कई सालों तक वापस अमेरिका जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बड़े शहरों की नौकरी छोड़ क्यों अब गांव की ओर भाग रहे हैं युवा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »