कहां जा रहा है अमीरों का पैसा, मुंबई के 10 लग्जरी प्रोजेक्ट्स में ₹3,815 करोड़ के घर बिके

मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में अमीर खरीदारों की पसंद का दायरा बदलता दिख रहा है. एक तरफ ₹147 करोड़ जैसे बड़े सौदे बाजार में अल्ट्रा-लग्जरी घरों की मांग की ताकत दिखा रहे हैं, तो दूसरी तरफ ₹5-10 करोड़ के घरों की बढ़ती बिक्री बता रही है कि लग्जरी हाउसिंग का आधार भी तेजी से फैल रहा है.

Advertisement
मुंबई के लग्जरी हाउसिंग बाजार में नया ट्रेंड (Photo-ITG) मुंबई के लग्जरी हाउसिंग बाजार में नया ट्रेंड (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST

मुंबई में करोड़ों रुपये के घर खरीदने वालों की पसंद अब सिर्फ कुछ गिने-चुने अल्ट्रा लग्जरी सौदों तक सीमित नहीं रह गई है. अप्रैल-जून तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि एक तरफ ₹100 करोड़ से ज्यादा के डील बाजार की चमक बढ़ा रहे हैं, तो दूसरी तरफ ₹5-10 करोड़ के घरों की बढ़ती बिक्री लग्जरी हाउसिंग के आधार को मजबूत कर रही है.

Advertisement

Lighthouse Luxury और Zapkey के महाराष्ट्र IGR रजिस्ट्रेशन डाटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मुंबई में ₹5 करोड़ से अधिक कीमत वाले 1,499 यूनिट्स की रजिस्ट्री हुई, इन ट्रांजसेक्शन की कुल कीमत ₹14,903 करोड़ रही.

दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे बाजार का बड़ा हिस्सा कुछ चुनिंदा प्रोजेक्ट में केंद्रित रहा. शीर्ष 10 बिल्डिंग में ही करीब ₹3,815 करोड़ के ट्रांजेक्शन दर्ज किए गए.

यह भी पढ़ें: चीन का रियल एस्टेट फिर संकट में! जमीनों की लीज खत्म, क्या डूब जाएंगे खरबों रुपये

अकेले Godrej Trilogy ने किया ₹799 करोड़ का कारोबार

इस सूची में Godrej Trilogy Seafront सबसे आगे रहा, अप्रैल से जून के बीच यहां 37 घरों की रजिस्ट्री हुई और इनकी कुल कीमत ₹799 करोड़ रही. प्रति ट्रांजेक्शन औसत टिकट साइज ₹21.6 करोड़ रही. इसका मतलब है कि मुंबई के पूरे ₹5 करोड़ से अधिक वाले रेजिडेंशियल मार्केट में इस एक प्रोजेक्ट की हिस्सेदारी करीब 5.4 फीसदी रही.

Advertisement

Oberoi Elysian दूसरे स्थान पर रहा, यहां 35 ट्रांजेक्शन में कुल ₹488 करोड़ की प्रॉपर्टी रजिस्टर्ड हुई. औसत टिकट साइज ₹13.9 करोड़ रही.

कम ट्रांजेक्शन फिर भी करोड़ों का कारोबार

मुंबई के लग्जरी हाउसिंग मार्केट की सबसे दिलचस्प तस्वीर 25 Downtown और Naman Xana जैसे प्रोजेक्ट में दिखाई देती है. 25 Downtown में सिर्फ 16 घर बिके, लेकिन इनकी कुल कीमत ₹452 करोड़ रही. यानी एक ट्रांजेक्शन का औसत मूल्य करीब ₹28.2 करोड़ रहा.

यह भी पढ़ें: लाखों के फ्लैट, सड़कों पर रेंगती गाड़ियां...नोएडा एक्सटेंशन के 'महाजाम' का अंत कब

वहीं Naman Xana में केवल दो ट्रांजेक्शन हुए, लेकिन इनकी कुल कीमत ₹294 करोड़ रही. इसका औसत टिकट साइज करीब ₹147.1 करोड़ बैठता है. यह आंकड़ा बताता है कि मुंबई का अल्ट्रा लग्जरी मार्केट कितना केंद्रित है.  कुछ गिने-चुने बड़े डील्स पूरे मार्केट के आंकड़ों पर खासा असर डाल सकते हैं.

Oberoi Sky City में 42 घरों की रजिस्ट्री हुई, जो शीर्ष 10 परियोजनाओं में सबसे ज्यादा है. हालांकि, यहां एक घर की औसत कीमत ₹6.8 करोड़ रही और कुल लेनदेन मूल्य ₹286 करोड़ रहा. वहीं Lodha The Park में 37 घरों की बिक्री से ₹278 करोड़ और Bombay Realty ICC में 31 लेनदेन से ₹241 करोड़ का कारोबार दर्ज किया गया.

Advertisement

इन आंकड़ों से मुंबई के लग्जरी आवासीय बाजार की दो अलग तस्वीरें सामने आती हैं. कुछ परियोजनाएं ज्यादा संख्या में घर बेचकर कारोबार बढ़ा रही हैं, जबकि कुछ परियोजनाएं कम घर बेचने के बावजूद हर घर की ऊंची कीमत के कारण बड़ी बिक्री दर्ज कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: नोएडा बना देश का नंबर-1 रियल एस्टेट मार्केट, 7 सालों में 111% तक बढ़ीं घरों की कीमतें

क्या ₹5-10 करोड़ का सेगमेंट सबसे आगे 

मुंबई के लग्जरी हाउसिंग मार्केट में सबसे अहम बदलाव औसत टिकट साइज में दिखाई देता है.
मई में औसत ट्रांजेक्शन वैल्यू ₹10.3 करोड़ थी, जो जून में घटकर ₹9.4 करोड़ रह गई. इसके बावजूद ट्रांजेक्शन वैल्यूम बढ़ा. यह संकेत देता है कि मार्केट की ग्रोथ अब केवल अल्ट्रा लग्जरी होम्स से नहीं आ रही. ₹5 करोड़ के आसपास से शुरू होने वाले लग्जरी होम्स में बढ़ती एक्टिविटी भी कुल बिक्री को ऊपर ले जा रही है.

यानी मुंबई के लग्जरी हाउसिंग मार्केट में खरीदारों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन घरों की औसत कीमत में मामूली कमी आ रही है.

₹50 करोड़ से महंगे घरों की खरीद में जून में ठहराव

अप्रैल और मई में ₹50 करोड़ से अधिक कीमत वाले आठ घरों की रजिस्ट्री हुई, लेकिन जून में इस श्रेणी में एक भी रजिस्ट्री दर्ज नहीं हुई. हालांकि, अभी इसे लग्जरी आवासीय बाजार में मांग कमजोर होने का संकेत मानना जल्दबाजी होगी. अगली तिमाही के आंकड़ों से पता चलेगा कि जून में आई यह गिरावट महज कुछ बड़े सौदों के समय बदलने की वजह से थी या फिर बेहद महंगे घरों की खरीदारी में वास्तव में सुस्ती आने लगी है.

Advertisement

लग्जरी घरों की मांग अब उपनगरों तक पहुंची

मुंबई में महंगे घरों की खरीदारी का भौगोलिक दायरा भी बदलता नजर आ रहा है, गोरेगांव ईस्ट में ₹5 करोड़ से अधिक कीमत वाले घरों की कुल रजिस्ट्री वैल्यू ₹552 करोड़ रही. वहीं बोरीवली ईस्ट में यह आंकड़ा ₹292 करोड़ रहा. कांदिवली ईस्ट भी महंगे घरों की बिक्री के मामले में लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है.

इससे पता चलता है कि लग्जरी आवासीय बाजार अब सिर्फ दक्षिण मुंबई और पारंपरिक प्रीमियम इलाकों तक सीमित नहीं रह गया है. मुंबई के उपनगरों में बन रही नई प्रीमियम आवासीय परियोजनाएं, बेहतर संपर्क सुविधाएं और अपेक्षाकृत बड़े घर खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं.

आगे किस दिशा में जाएगा बाजार?

मुंबई के महंगे आवासीय बाजार के मौजूदा आंकड़े एक मिली-जुली तस्वीर पेश करते हैं. बेहद महंगे घरों के खरीदार अभी भी बाजार में सक्रिय हैं और ₹100 करोड़ से अधिक के व्यक्तिगत सौदे इसकी पुष्टि करते हैं. हालांकि, बाजार की व्यापक वृद्धि अब ₹5-10 करोड़ की कीमत वाले घरों और मुंबई के उपनगरों में विकसित हो रही प्रीमियम परियोजनाओं से भी हो रही है.

ऐसे में अगली तिमाही के आंकड़े काफी महत्वपूर्ण होंगे. अगर ₹50 करोड़ से अधिक कीमत वाले बड़े सौदे फिर से बढ़ते हैं और साथ ही ₹5-10 करोड़ वाले घरों की बिक्री की रफ्तार बनी रहती है, तो मुंबई का लग्जरी आवासीय बाजार बिक्री की संख्या और कुल कारोबार दोनों मोर्चों पर मजबूत बना रह सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कागजों पर दाम बढ़ना ही काफी नहीं, रियल एस्टेट में निवेश से पहले समझें असली खेल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »