₹5000 रेंट, ₹300 बिजली बिल, मनाली में रहने का खर्च दिल्ली-मुंबई से भी आधा! कपल का वीडियो वायरल

हिमाचल के खूबसूरत हिल स्टेशन मनाली में रहने और वहां से 'वर्क फ्रॉम होम' करने वाले एक कपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस कपल का दावा है कि वे हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच रहते हुए भी अपने पूरे महीने का जरूरी खर्च महज ₹12,000 के अंदर ही समेट लेते हैं.

Advertisement
लोग कम पैसों में भी पहाड़ों पर जी रहे हैं आलीशान जिंदगी (Photo-Pexels) लोग कम पैसों में भी पहाड़ों पर जी रहे हैं आलीशान जिंदगी (Photo-Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

देश के महानगरों में महंगाई की वजह से लोगों का यहां रहना बेहद मुश्किल हो गया है, इसलिए जहां लोगों को रिमोट जॉब का ऑप्शन मिलता है लोग अपने होम टाउन या पसंदीदा हिल स्टेशन पर रहना पसंद कर रहे हैं, एक ऐसे ही कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी बताई है जो मनाली में रहते हैं. 

मनाली में रहकर 'वर्क फ्रॉम होम' कर रहे इस जोड़े ने अपने मासिक खर्चों का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन शेयर किया है. किराए और राशन से लेकर परिवहन के खर्च तक, उनके वीडियो में हिमालय के इस खूबसूरत शहर में रोजमर्रा की जिंदगी और काफी कम बजट में गुजारा करने की एक झलक देखने को मिलती है.

Advertisement

मनाली जैसे प्रसिद्ध पहाड़ी शहर में बेहद कम खर्च में रहने का यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम पेज 'Two Vagabond Monks' पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे वे हर महीने अपने जरूरी खर्चों को ₹12,000 के अंदर ही समेट लेते हैं.

यह भी पढ़ें: लग्जरी अपार्टमेंट्स, आलीशान महल के मालिक मेसी, दुनिया भर में रियल एस्टेट साम्राज्य

मनाली में रहता है ये कपल

वीडियो में उन्होंने दिखाया कि वे हिमालय की वादियों के बीच एक खूबसूरत '1 RK' अपार्टमेंट में रहते हैं, जिसका मासिक किराया महज ₹5,000 है, उन्होंने बताया कि उनका यह आशियाना बेहद साधारण है, जिसे उन्होंने खुद अपनी जरूरत के सामान से सजाया है. हालांकि, अगर कोई इसी इलाके में पूरी तरह से फर्निश्ड अपार्टमेंट लेता है, तो लोकेशन और सुविधाओं के हिसाब से किराया काफी ज्यादा हो सकता है.

Advertisement

इस कपल ने अपने अन्य खर्चों का हिसाब भी साझा किया, जिसके मुताबिक उनका महीने का बिजली बिल ₹300 से कम आता है. खाने-पीने की बात करें तो वे ज्यादातर घर पर ही खाना बनाना पसंद करते हैं, जिससे राशन का मासिक खर्च लगभग ₹4,000 बैठता है. कभी-कभार मूड न होने पर या बिजली कटौती के दौरान वे आसपास के कैफे चले जाते हैं, जिसका खर्च महीने में करीब ₹1,500 आता है.

चूंकि दोनों 'वर्क फ्रॉम होम' करते हैं, इसलिए उनका रोज दफ्तर आने-जाने का कोई खर्च नहीं है. वे आसपास घूमने या काम निपटाने के लिए पैदल चलना ही पसंद करते हैं, जिससे उनका बाकी का ट्रांसपोर्ट खर्च महीने में मुश्किल से ₹500 तक ही पहुंचता है. इन सब को मिलाकर, उनका दावा है कि मनाली में रहने का उनका बुनियादी मासिक खर्च ₹12,000 से भी कम है.

यह भी पढ़ें: महानगरों को पछाड़ रहे टियर-2 टियर-3 सिटीज, अब छोटे शहरों में मिल रहा रोजगार

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »