ईरान-इजरायल तनाव का असर, बुर्ज खलीफा से पाम जुमेराह तक, गिरे 5 स्टार होटल के रेट

आलीशान बीच प्रॉपर्टीज से लेकर शहर के बीचों-बीच स्थित इन होटलों की खाली पड़ी इन्वेंट्री इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अस्थिरता ने लग्जरी ट्रैवल मार्केट को बुरी तरह प्रभावित किया है.

Advertisement
ईरान-इजरायल युद्ध के डर से पाम जुमेराह के 5-स्टार होटलों के रेट्स औंधे मुंह गिरे (Photo-ITG)  ईरान-इजरायल युद्ध के डर से पाम जुमेराह के 5-स्टार होटलों के रेट्स औंधे मुंह गिरे (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब दुबई के टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री पर दिखने लगा है. यात्रा को लेकर पर्यटकों में बने डर और मांग में आई भारी कमी के कारण दुबई के फाइव-स्टार होटलों के किरायों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है.

आलम यह है कि दुबई के प्राइम बीचफ्रंट और डाउनटाउन जैसे महंगे इलाकों में स्थित आलीशान प्रॉपर्टीज अब अपने सामान्य रेट्स से आधे तक कम कीमतों पर उपलब्ध हैं.

Advertisement

सबसे ज्यादा असर दुबई के सबसे पॉश इलाके 'पाम जुमेराह' (Palm Jumeirah) में देखा जा रहा है. समंदर किनारे बने विश्व प्रसिद्ध लग्जरी रिसॉर्ट्स ने अपनी कीमतों में 30% से 40% तक की कटौती कर दी है. उदाहरण के तौर पर, 'FIVE Palm Jumeirah' का किराया जो पहले ₹1 लाख के पार रहता था, वह अब घटकर ₹65,972 रह गया है. इसी तरह, Marriott Resort और Hilton जैसे पांच सितारा होटलों के दाम भी अब ₹38,000 से ₹45,000 के दायरे में सिमट आए हैं.

यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट का नया पावर सेंटर फरीदाबाद, क्या नोएडा और गुरुग्राम को देगा टक्कर

बड़े होटल के दाम हुए कम

किरायों में गिरावट का यह सिलसिला केवल समुद्र तटीय इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुबई के प्रमुख बिजनेस सेंटर्स में भी भारी मंदी है. डाउनटाउन दुबई और बिजनेस बे (Business Bay) स्थित मशहूर 'Taj Dubai' के साथ-साथ शेख जायद रोड के पास जुमेराह लेक्स टावर्स (JLT) स्थित 'Pullman Hotel' अब तक के सबसे किफायती दामों पर बुकिंग ले रहे हैं. 

Advertisement

दुबई में मौजूद भारतीय होटल चेन, जैसे इंडियन होटल्स कंपनी (Taj) और लेमन ट्री (Lemon Tree) के रेट्स भी काफी नीचे आए हैं. बुर्ज खलीफा जैसे प्राइम लोकेशंस के आसपास कमरों की कीमतें गिर गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर $9 (करीब ₹750) की दरों पर कमरों की उपलब्धता की चर्चा है, जो इस आलीशान बाजार के लिए एक बड़े 'क्रैश' का संकेत है.

इस संकट के कारण धनी वर्ग और यूरोपीय पर्यटक तेजी से शहर छोड़ रहे हैं, जिससे लग्जरी होटलों की ऑक्यूपेंसी सिंगल डिजिट में आ गई है और एमिरेट्स (Emirates) जैसे प्रमुख स्टॉक्स में भी भारी गिरावट देखी जा रही है.

फरवरी में घाटे में रहे होटल 

फरवरी का महीना आमतौर पर दुबई के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए काफी मुनाफे वाला होता है, लेकिन इस साल स्थिति पूरी तरह अलग रही. फरवरी के दूसरे हफ्ते में कुछ दिनों के दौरान होटल से होने वाली आय पिछले सालों की तुलना में 25% तक की गिरावट देखी गई, जिससे पूरे महीने के राजस्व में लगभग 3 से 4 प्रतिशत की कमी आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement