5 साल की FD या पॉपर्टी... किससे होगी ज्‍यादा कमाई? समझें गणित

दिल्‍ली एनसीआर में पिछले कुछ सालों के दौरान प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन कई जगहों पर प्रॉपर्टी की वैल्‍यू के स्थिर भी रही है. वहीं पांच साल की एफडी पर कई बैंक तगड़ा रिटर्न भी दे रहे हैं.

Advertisement
प्रॉपर्टी और बैंक एफडी आपको कितनी कमाई करा सकते हैं. (Photo: ITG) प्रॉपर्टी और बैंक एफडी आपको कितनी कमाई करा सकते हैं. (Photo: ITG)

हिमांशु द्विवेदी

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

दुनिया में इन दिनों जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण निवेश की स्थिति बदल चुकी है. ज्‍यादातर लोग अब अपने निवेश पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइड कर रहे हैं. निवेशक अब स‍िर्फ सोना चांदी या शेयर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि पॉपर्टी और बैंक फिक्‍स्ड डिपॉजिट के तौर पर भी निवेश कर रहे हैं. निवेश का विस्‍तार करने के साथ ही निवेशकों के बीच यह भी कंफ्यूजन होता है कि कहां निवेश करने पर बेहतर कमाई होगी और रिस्‍क भी कम रहेगा? 

Advertisement

यहां हम ये जानने की कोशिश करेंगे कि अगर आपके पास ज्‍यादा एकमुश्‍त रकम है और आप सेफ निवेश करना चाहते हैं, तो बैंक फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट (FD) या प्रॉपर्टी कहां आपकी ज्‍यादा कमाई हो सकती है? 

5 साल की फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर ब्‍याज? 
बहुत से बैंक ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट के ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है. बहुत से बैंक 5 साल की एफडी पर 6 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक का ब्‍याज ऑफर कर रहे हैं. जना स्‍मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर 8.3 फीसदी का ब्‍याज दे रहा है. इसी तरह, शिवालिक स्‍मॉल फाइनेंस बैंक 8 फीसदी का ब्‍याज दे रहे हैं. इसी तरह, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक 6.50 फीसदी से 7.10 फीसदी तक का ब्‍याज ऑफर कर रहे हैं. 

25 लाख रुपये की 5 साल वाली FD पर कमाई
अब अगर हम 8 फीसदी का ब्‍याज मान लें तो 25 लाख की एफडी पर पांच साल बाद आपको 37,14,868 रुपये मिलेंगे. इसमें सिर्फ ब्‍याज से कमाई 12,14,868 रुपये की होगी. 

Advertisement

कितना देना होगा टैक्‍स? 
एफडी पर कोई अलग से टैक्‍स नहीं लगता है. अगर आप एफडी में निवेश करते हैं तो मूलधन पर कोई टैक्‍स नहीं देना होता है, लेकिन इसके ब्‍याज से हुई कमाई पर टैक्‍स देना होता है. अगर ब्‍याज से सालाना 40,000 रुपये से ज्‍यादा की कमाई होती है तो 10% का टीडीएस चुकाना होता है. वहीं सीनियर सिटीजन के मामले में ये लिमिट 50,000 रुपये की है.

इसके अलावा, ब्‍याज को आपके नेट एनुअल कमाई में जोड़ दिया जाता है. फिर टैक्‍स स्‍लैब के हिसाब से आपकी कमाई पर टैक्‍स लगता है. अगर आपकी सालाना कमाई 12 लाख रुपये है तब नए टैक्‍स स्‍लैब के तहत कोई भी टैक्‍स नहीं देना होगा, लेकिन अगर यह इनकम 12 लाख रुपये से ज्‍यादा है तो टैक्‍स देना होगा.

5 साल की प्रॉपर्टी पर इंटरेस्‍ट रेट
पिछले कुछ सालों में मेट्रो सिटी में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. अगर हम दिल्‍ली एनसीआर की प्रॉपर्टी को देखें तो इसकी कीमतें बहुत ही तेजी से बढ़ी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में Delhi NCR में प्रॉपर्टी से कमाई रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी है. साल दर साल आधार पर औसतन दिल्‍ली में प्रॉपर्टी की कीमत 12 से 19 फीसदी तक उछली है. कहीं-कहीं तो पिछले पांच साल में प्रॉपर्टी की कीमतें 100 फीसदी तक बढ़ गई. 

Advertisement

अब अगर हम 25 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदते हैं तो पांच साल बाद इसकी कीमत क्‍या हो सकती है? इसका हम कैलकुलेशन सालाना 15 फीसदी की रिटर्न के हिसाब से करते हैं... 5 साल बाद आपके प्रॉपर्टी की वैल्‍यू 52,20,380 रुपये हो सकती है, जिसमें रिटर्न आपको 27,20,380 रुपये तक का मिल सकता है. 

कितना टैक्‍स देना होगा? 
अगर अभी खरीदकर पांच साल बाद अपनी प्रॉपर्टी सेल करते हैं तो बिना इंडेक्‍सेशन के 12.5 फीसदी ब्‍याज लागू होगा, लेकिन इंडेक्‍सेशन के साथ 20 फीसदी का ब्‍याज लगाया जाएगा. 

लेकिन इसमें एक समस्‍या है कि यह कोई फिक्‍स्‍ड रिटर्न नहीं देता है. इसमें आपकी प्रॉपर्टी की वैल्‍यू घट या बढ़ भी सकती है, जो उस एरिया और अन्‍य चीजों के डिमांड पर निर्भर करता है. यहां प्रॉपर्टी की वैल्‍यू सिर्फ एक अनुमानित आंकड़ा है. अगर आप फिक्‍स्‍ड रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए FD बेहतर विकल्‍प हो सकता है, लेकिन अगर थोड़ा रिक्‍स ले सकते हैं तो प्रॉपर्टी में पैसा लगाना भी एक अच्‍छा विकल्‍प है. 

(नोट- यहां बताया गया कैलकुलेशन सिर्फ अनुमानित आंकड़ा है. इसे सिर्फ जानकारी या समझने के लिहाज से दिया गया है. इसे किसी भी तरह का निवेश की राय ना समझें. अगर आप किसी भी तरह का निवेश करना चाहते हैं तो अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »