Stock Market Rally: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला... सबसे तेज भागे IT स्टॉक

Stock Market Zooms: शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ ग्रीन जोन में ओपन हुए. BSE Sensex तो खुलते ही 600 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया और फिर देखते ही देखते 1100 अंकों से ज्यादा चढ़ गया.

Advertisement
शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की तेज शुरुआत. (Photo: ITG) शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की तेज शुरुआत. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

शेयर बाजार में तेजी जारी है. गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के बाद कुछ ही देर में 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं करीब डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद ये इंडेक्स 1100 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी तेज शुरुआत करते हुए 22,800 के पार निकल गया और फिर इसमें भी तूफानी तेजी आई और ये 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता दिखा. बाजार की तेजी के बीच आईटी शेयर गदर मचाते हुए नजर आए. टेक महिंद्रा से लेकर टीसीएस और इंफोसिस तक के स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली.

Advertisement

Sensex-Nifty की तेज शुरुआत 
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स-निफ्टी ने तेज शुरुआत की और जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा ये तेज होती चली गई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले कारोबारी बंद 72,781 की तुलना में तेजी लेकर 72,965 पर ओपन हुआ और फिर करीब 650 अंकों की तेज उछाल के साथ 73,426 पर पहुंच गया. ये रफ्तार यही नहीं थमी, करीब डेढ़ घंटे के कारोबार के बाद BSE Sensex 1126 अंकों की तेजी लेकर 73,907 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

एनएसई निफ्टी इंडेक्स की बात करें, तो ये भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आया और अपने पिछले बंद 22,622 की तुलना में तेजी लेकर 22,671 पर ओपन हुआ. ओपनिंग के बाद इसकी रफ्तार भी तेज होती चली गई और महज कुछ ही मिनटों में ये 22,800 के लेवल के पार कारोबार करता हुआ नजर आया और फिर अचानक सेंसेक्स के रफ्तार पकड़ने पर ये भी उछलकर 22,950 के पार पहुंच गया.

Advertisement

ग्लोबल सिग्नल वीक, फिर भी तेजी
बता दें कि गुरुवार को सुस्त वैश्विक संकेतों के बावजूद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 1097 शेयरों ने अपने पिछले कारोबारी बंद की तुलना में उछाल के साथ तेज शुरुआत की, तो वहीं 1141 शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया. इसके अलावा 181 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ.

निफ्टी पर ओपनिंग के साथ सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में TCS, HCL टेक्नोलॉजीज, टाटा कंज्यूमर, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल थे, जबकि गिरावट दिखाने वाले स्टॉक्स में टाटा ट्रेंट, L&T, श्रीराम फाइनेंस और BSE लिमिटेड शामिल रहे.

IT शेयरों ने मचाया गदर
शेयर बाजार में गुरुवार को आई तेजी को सपोर्ट करने में सबसे अहम रोल आईटी कंपनियों के शेयरों का रहा. बीएसई लार्जकैप में शामिल Tech Mahindra Share (3%), TCS Share (2.70%), Infosys Share (2.50%), HCL Tech Share (2%) की तेजी लेकर कारोबार करता दिखा. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में Persistent Share (1.70%), KEI Share (1.36%) की उछाल में नजर आए. 

अन्य शेयरों में Bharti Airtel Share (2.70%), ICICI Bank Share (1.70%), ITC Share (1.50%), Axis Bank Share (1.30%) की तेजी लिए हुए थे. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »