मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और उनकी वायरल पोस्ट में ज्यादातर निवेश के टिप्स शामिल रहते हैं. Robert Kiyosaki ने एक नया पोस्ट किया है और इसमें 1 ट्रिलियन डॉलर का मतलब और इसका गणित समझाया है.
बता दें कि बीते शुक्रवार को ही टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलॉन मस्क की संपत्ति इस आंकड़े के पार निकलकर 1.11 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची है. अपनी इस पोस्ट में इस बड़ी रकम को भी बेकार करार देते हुए उन्होंने कहा कि डॉलर फेक है, जबकि मुसीबत में सहारा सोना-चांदी, बिटक्वाइन जैसी रियल मनी बनती हैं.
1 ट्रिलियन डॉलर का कैलकुलेशन समझाया
रॉबर्ट कियोसाकी ने अपनी पोस्ट की शुरुआत एक सवाल के साथ की, जिसमें लिखा, '$1 ट्रिलियन कितना होता है?' इसके बाद इसका उत्तर देते हुए उन्होंने आगे बताया कि, एक ट्रिलियन का मतलब है 1 के बाद 12 जीरो. यानी 1,000,000,000,000 डॉलर. ये इतनी बड़ी रकम है कि अगर आप हर मिनट $1 खर्च करें, तो भी इसे इस हिसाब से खर्च करने में आपको 34,000 साल लगेंगे.'
'किसी काम के नहीं ये डॉलर'
एक ट्रिलियन डॉलर को खर्च करने का कैलकुलेशन समझाते हुए उन्होंने एक बार फिर अमेरिकी डॉलर को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा भले ही ट्रिलियन डॉलर की ये रकम देखने और सुनने में बड़ी लगती है, लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US FED) और अमेरिकी ट्रेजरी को इस 1 ट्रिलियन डॉलर छापने में एक मिनट से भी कम का समय लगता है. कियोसाकी ने आगे लिखा, 'बात समझ में आई? डॉलर (US Dollar) बचाने वाले नुकसान में रहते हैं. कैश बेकार है.
Gold-Silver खरीदें, फायदे में रहें
अपनी पोस्ट में डॉलर को बेकार बताते हुए रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर से सोना-चांदी में निवेश की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि कैश के बदले सोना, चांदी या फिर बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी खरीदें, क्योंकि इनसे आप फायदे में रहेंगे.
ये पहला मौका नहीं है, जबकि कियोकासी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट (Robert Kiyosaki Post) के जरिए लोगों को Gold-Silver Investment के साथ ही Bitcoin में पैसे लगाने की सलाह दी है. उनकी ज्यादातर वायरल पोस्ट ये सलाह शामिल रहती है.
कियोसाकी के 2.9 मिलिनय फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर रॉबर्ट कियोसाकी की पोस्ट लगातार वायरल होती हैं और उनके फॉलोअर्स की तादाद में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. फिलहाल उनकी X Followers की संख्या 2.9 मिलियन तक पहुंच गई है.
(नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.)
आजतक बिजनेस डेस्क