सपा फाउंडर मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन (Prateek Yadav Death) हो गया. 38 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. समाजवादी फैमिली से आने वाले प्रतीक ने राजनीति में एंट्री लेने के बजाय अलग राह चुनी थी. लंदर से MBA की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने रियल एस्टेट और जिम-फिटनेस सेक्टर में कदम आगे बढ़ाए.
उनके निधन पर बड़े भाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिजनेस में नुकसान से जुड़ी बात कही है. इसके बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रतीक यादव को बिजनेस में घाटा हो रहा था और उसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हुए थे. हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. न तो फैमिली की ओर से और न ही डॉक्टरों की ओर से.
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने भाई प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ के उस पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. यहां पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वे भावुक नजर आए और उन्होंने कहा कि, 'प्रतीक अपनी हेल्थ को लेकर बहुत जागरूक था और अपने बिजनेस में भी व्यस्त रहता था.
उन्होंने आगे कहा, 'कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो जाता है.' अखिलेश यादव के मुताबिक, वो एक अच्छा लड़का था और करीब दो महीने पहले मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रतीक को बिजनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी.
फिटनेस सेक्टर में बड़ा बिजनेस
जैसा कि भाई अखिलेश यादव ने भी कहा कि अपने स्वास्थ्य को लेकर दिवंगत प्रतीक यादव जागरुक थे. उनके सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर वर्कआउट की तस्वीरें आती रहती थीं, बता दें कि फिटनेस सेक्टर में उनका बड़ा बिजनेस था. प्रतीक यादव की करोड़ों रुपये की नेटवर्थ में उनके GYM-फिटनेस सेंटर से होने वाली कमाई का भी बड़ा रोल रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक ने लखनऊ में हाई एंड जिम का बिजनेस शुरू किया था. इसके तहत उन्होंने लखनऊ के गोमती नगर आयरन कोर फिट (Iron Core Fit Gym) से लेकर दि फिटनेस प्लानेट नाम से फिटनेस सेंटर खोला था. प्रतीक यादव इसके अलावा फिटनेस ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी कमाई करते थे.
रियल एस्टेट में भी कारोबार
न सिर्फ जिम और फिटनेस सेक्टर में प्रतीक यादव का बिजनेस था, तो वहीं रियल एस्टेट में भी वे कारोबार करते थे. फोर्ब्स इंडिया की एक रिपोर्ट को देखें, तो इस बिजनेस के बारे में बताया गया था. प्रतीक की अनुमानित नेटवर्थ में एक बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी बिजनेस से होने वाली इनकम का भी शामिल है. प्रतीक के रियल एस्टेट कारोबार में संपत्ति की खरीद-फरोख्त, प्रॉपर्टी निवेश और निर्माण परियोजनाएं शामिल थीं. तो क्या प्रतीक यादव को रियल एस्टेट बिजनेस में नुकसान हो रहा था? सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से यही संकेत मिल रहे हैं.
प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव द्वारा 2017 के विधानसभा चुनावों के दौरान दायर चुनावी हलफनामे के पर नजर डालें, तो इसमें उन्होंने पति की चल-अचल संपत्ति का भी खुलासा किया था. इसमें जानकारी दी गई थी. कि प्रतीक के पास लखनऊ में दो घर, लैम्बॉर्गिनी समेत अन्य लग्जरी कारें होने की जानकारी दी गई थी. इसके अलावा हलफनामे में बताया गया था कि प्रतीक यादव का शेयरों में भी करोड़ों का निवेश था. OPEX INFRATECH PVT LTD में 2 करोड़ रुपये, जबकि ओपेक्स हेल्थ में 95 लाख का निवेश दर्शाया गया था.
आजतक बिजनेस डेस्क