₹500 तक फ्री गैस, सिक्‍योरिटी फीस भी माफ... PNG को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान

पीएनजी कनेक्‍शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. इसी के तहत तेल कंपनियों ने सिक्‍योरिटी फीस माफ करने और 500 रुपये तक के गैस फ्री करने का ऐलान किया है.

Advertisement
पीएनजी कनेक्‍शन को लेकर नया नियम. (Photo: File/ITG) पीएनजी कनेक्‍शन को लेकर नया नियम. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:38 PM IST

वेस्‍ट एशिया में तनाव पर अपडेट देते हुए सरकार की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है. पेट्रोलियम संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत सरकार PNG के विस्तार पर काम कर रही है और PNG कनेक्‍शन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. इसी के मद्देनजर तेल कंपनियों ने पीएनजी सप्‍लाई के लिए सिक्‍योरिटी फीस तक माफ कर दी है. 

Advertisement

उन्‍होंने आगे बताया कि दिल्‍ली में सड़क बहाली शुल्‍क माफ करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है. पाइपलाइनें 24 घंटे, दिन-रात बिछाई जा सकती हैं. साथ ही एक और बड़ा ऐलान किया गया है. सुजाता शर्मा ने कहा कि कंपनियों ने नए पीएनजी कनेक्‍शन के लिए 500 रुपये तक की मुफ्त गैस और सिक्योरिटी फीस माफ करने का ऐलान किया गया है. यह कदम पीएनजी कनेक्‍शन की संख्‍या में तेजी से इजाफा कर सकता है. 

नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत 31 मार्च तक नया कनेक्‍शन लेने वाले कस्‍टमर्स को दिया जाएगा. 

LPG की पर्याप्‍त सप्‍लाई 
उन्‍होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू LPG की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. कालाबाजारी पर भी लगाम लगाई जा रही है, जिसके तहत कई राज्‍यों में 24 मार्च को 2700 छापे मारे गए और 2000 सिलेंडर जब्त किए गए. उन्‍होंने कहा कि अफवाहों पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता नहीं है. एलपीजी की सप्‍लाई पर्याप्‍त है. पेट्रोल डीजल को लेकर उन्‍होंने कहा कि रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं. भारत के पास कुल 26 करोड़ टन रिफाइनिंग क्षमता है.

Advertisement

पीएनजी कनेक्‍शन के लिए नोटिफिकेशन
दिल्ली सरकार ने PNG के काम के लिए 24x7 काम करने की अनुमति दे दी है. हमने कल PNG कनेक्शन के विस्तार के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था. आवेदन शुल्क और समय-सीमा को सुव्यवस्थित किया गया है. आगे जानकारी देते हुए मीडिया ब्रीफिंग में उन्‍होंने बताया कि पिछले 25 दिनों में, 2.5 लाख नए PNG कनेक्शन जारी किए गए हैं. 

कल LPG रिफिल के लिए कम से कम 92% बुकिंग ऑनलाइन की गई थी. अभी भी रोज़ाना ज़्यादा बुकिंग मिल रही हैं. 26 राज्यों को 22 लाख टन कमर्शियल LPG आवंटित की गई है और कल 30,000 5 किलो के LPG सिलेंडर बांटे गए.

ट्रंप ने किया पीएम मोदी को फोन 
MEA के रणधीर जायसवाल ने कहा कि ग्‍लोबल लीडर्स के साथ हमारी बातचीत जारी है. 24 मार्च को PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया था. इसके अलावा, PM को श्रीलंका के राष्ट्रपति का भी फोन आया. दोनों नेताओं ने शिपिंग लाइनों को सुरक्षित रखने की ज़रूरत पर जोर दिया. वहीं विदेश मंत्री जयशंकर कल शाम ईरान के राजदूत से मिले, उन्होंने पश्चिम एशिया के संघर्षों पर बात की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement