तेल के दाम आसमान पर, इन शहरों में प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये के पार 

तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. इस बढ़त के बाद प्रीमियम या एक्स्ट्रा प्रीमियम XP कहलाने वाला पेट्रोल तो कई शहरों में 100 रुपये पार हो गया है. 

Advertisement
पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं (फाइल फोटो)  पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST
  • पेट्रोल की कीमत में आज फिर हुआ इजाफा
  • पिछले एक हफ्ते से लगातार हुई बढ़त
  • कई शहरों में प्रीमियम पेट्रोल सैकड़ा पार

देश के कई शहरों में सामान्य पेट्रोल 99 से 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास चल रहा है और ऐसा लगता है कि जल्द ही 100 रुपये का आंकड़ा भी पार कर जाएगा. यही नहीं, प्रीमियम या एक्स्ट्रा प्रीमियम (XP) कहलाने वाला पेट्रोल तो कई शहरों में 100 रुपये पार हो गया है. 

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक्स्ट्रा प्रीमियम वाला पेट्रोल तो 26 जनवरी को ही 100 रुपये पार हो गया था. आज यानी सोमवार को यह 103.31 रुपये पर है. हालांकि, सामान्य पेट्रोल भी वहां 99.49 रुपये लीटर है. इसी तरह राजस्थान के ही हनुमानगढ़ और बीकानेर में प्रीमियम पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है. 

Advertisement

आज बढ़ाए दाम 

गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. इस बढ़त के बाद दिल्ली और मुंबई में सामान्य पेट्रोल की कीमत क्रमश: 88.99 रुपये और 95.46 रुपये लीटर हो गई है. 

महाराष्ट्र के परभनी में तो रविवार को ही XP पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया था. वहां रविवार को  प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 100.16 रुपये थी. हालांकि वहा सामान्य पेट्रोल अब भी 97.64 रुपये लीटर है.

इसी तरह मध्य प्रदेश के बालाघाट में आज सामान्य पेट्रोल 98.89 रुपये लीटर पहुंच गया. भोपाल में भी एक्सपी पेट्रोल 99.87 रुपये लीटर है, हालांकि सामान्य पेट्रोल 96.96 रुपये लीटर है. 

कच्चे तेल में बढ़त 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार मजबूत हो रही हैं. आज ब्रेंट क्रूड 63 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया. हालांकि भारत में पेट्रोलियम की कीमत भारतीय बॉस्केट में आने वाले जिस कच्चे तेल पर निर्भर करती हैं, उस पर दाम का असर 20 से 25 दिन बाद दिखता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »