PAK Stock Market Crash: भारत का छोड़िए... पाकिस्तान के शेयर बाजार का बुरा हाल, इंडेक्स 2200 अंक टूटा

Pakistan Stock Market Crash: पाकिस्तानी शेयर बाजार बुरी तरह टूटा है. सोमवार को खुलने के साथ ही खासतौर पर हैवी वेट शेयरों के टूटने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि KSE-100 इंडेक्स झटके में 2200 अंक फिसल गया.

Advertisement
पाकिस्तानी शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन बड़ी गिरावट. (Photo: Reuters) पाकिस्तानी शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन बड़ी गिरावट. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

अमेरिका-ईरान जंग की आग दुनिया को झुलसा रही है. इस युद्ध के चलते एक बार फिर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया है, जिससे तेल-गैस संकट फिर गहराने होने की चिंता सताने लगी है. दूसरी ओर क्रूड की कीमतों में तेज उछाल के चलते जापान से लेकर साउथ कोरिया तक ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है.   

Advertisement

भारत में भी शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी में तेज गिरावट आई, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों इंडेक्स तेज रिकवरी दिखाते हुए नजर आए और ग्रीन जोन में आ गए. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के शेयर बाजार का बुरा हाल है और इसका प्रमुख इंडेक्स KSE-100 क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) हो गया है. जहां शुरुआती कारोबार में इसमें 2200 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली है, बाजार बंद होने तक ये जारी रही और इंडेक्स 2100 अंक से ज्यादा टूटकर क्लोज हुआ.   

हफ्ते के पहले दिन खुलते ही भूचाल
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) ने सप्ताह की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ की और इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में 2,000 अंकों का गोता लगा गया. KSE-100 सुबह 10:19 बजे 2,216 अंक गिरकर पिछले बंद भाव 182,242 के मुकाबले 180,026 के स्तर पर आ गया. हालांकि, बाजार बंद होते-होते इसमें मामूली रिकवरी देखने को मिली, फिर भी ये इंडेक्स 2184.53 अंक फिसलकर बंद हुआ.

Advertisement

इसमें एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तानी शेयर बाजार क्रैश के पीछे सबसे बड़ा रोल अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी जंग और दुनिया की कुल तेल जरूरतों के 20 फीसदी की आपूर्ति के लिए जरूरी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद (Strait Of Hormuz Close) किया जाना है. 

तेल की कीमतों ने किया सेंटीमेंट खराब
पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल से बाजार पर दबाव की बात कहते हुए नजर आए. बता दें कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई. इसे लेकर एकेडी सिक्योरिटीज के रिसर्च डायरेक्टर अवैस अशरफ ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते हमलों के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट गड़बड़ा गया है. KSE-100 में आई इस बड़ी गिरावट में सबसे अधिक योगदान हैवीवेट शेयरों का रहा.

भारत में 'ऑल इज वेल', जोरदार रिकवरी
जहां एक ओर पाकिस्तान के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है और निवेशकों में भगदड़ देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर भारत में शुरुआती गिरावट के बाद मार्केट इन्वेस्टर्स मोटी कमाई करते हुए नजर आए हैं. जी हां, BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 700 अंक, जबकि NSE Nifty 200 अंक फिसल गया था. लेकिन दोपहर 12 बजे तक दोनों ही इंडेक्स तेज रफ्तार पकड़ते हुए ग्रीन जोन में नजर आए. 

Advertisement

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 12 बजे के आसपास 220 अंकों की उछाल के साथ 77,789 पर कारोबार करता दिखा था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी इंडेक्स भी 24,200 के पार पहुंच गया था. अंत में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ग्रीन जोन पर बंद हुए. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »