Multibagger Stock: 13 पैसे के शेयर का कमाल, 6 साल में निवेशक करोड़पति, अब ये हाल

Crorepati Penny Stock: बीते एक साल से भले ही ये शेयर दनादन टूट रहा है, लेकिन अगर छह साल की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो इसमें 1 लाख का निवेश करने वाले निवेशकों भी करोड़पति बन गए हैं.

Advertisement
छह साल में इस शेयर के निवेशक बने करोड़पति. (Photo: ITG) छह साल में इस शेयर के निवेशक बने करोड़पति. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स (Multibagger Stock) की लिस्ट लंबी है. इनमें शामिल कुछ शेयरों ने अपने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मालामाल किया, तो कुछ ऐसे भी हैं जिनमें पैसे लगाने वाले कुछ ही सालों में करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो गए. ऐसा ही एक पैनी करोड़पति स्टॉक है हुजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का शेयर (Hazoor Multi Projects Share), जिसने सिर्फ छह साल में पैसे लगाने वालों को 23000% से ज्यादा का रिटर्न देकर मालामाल किया, लेकिन अब एक साल से ये लगातार बिखर रहा है.

Advertisement

13 पैसे का शेयर 30 के पार
इंफ्रा सेक्टर से जुड़ी कंपनी हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का शेयर कम समय में निवेशकों को करोड़पति बनाने वाले शेयरों की लिस्ट में टॉप रैंकिंग पर शामिल है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ छह साल पहले 15 अप्रैल 2020 को Hazoor Multi Projects Share Price 13 पैसे था और बीते शुक्रवार को ये गिरावट के बाद 30.53 रुपये पर क्लोज हुआ. 

इस हिसाब से देखें, तो निवेशकों को इन छह सालों में 23,385% का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है और एक लाख रुपये लगाने वाले निवेशक भी अब करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो चुके होंगे. 

1 लाख लगाने वाले Crorepati
अगर निवेशकों के फायदे का कैलकुलेशन करें, तो किसी निवेशक ने 15 अप्रैल को 13 पैसे के भाव पर 1 लाख रुपये के हुजूर मल्टी प्रोजकेट्स के शेयर खरीदे होंगे और अपना ये निवेश अब तक होल्ड रखा होगा, तो फिर 23,385 फीसदी के ताबड़तोड़ रिटर्न के चलते उनकी रकम एक लाख रुपये से बढ़कर 23,485,000 रुपये हो गई होगी. 

Advertisement

इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 826.24 करोड़ रुपये है और इसका 52 वीक का हाई लेवल 48.49 रुपये है. वहीं बात करें, इसके 52 वीक के लो-लेवल की, तो ये 22,45 रुपये है. बीते पांच साल का रिटर्न देखें, तो इस स्टॉक में पैसे लगाने वालों की रकम में 7,346 फीसदी का उछाल आया है. 

पहले बनाया अमीर, अब जारी गिरावट
अपने निवेशकों को अमीर बनाने वाले इस Penny Stock में बीते एक साल से गिरावट का सिलसिला देखने को मिल रहा है. मार्केट चार्ट पर नजर दौड़ाएं तो ये Crorepati Stock 27 फीसदी से ज्यादा फिसल चुका है. वहीं बीते छह महीने के दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 14 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है. हालांकि, पिछले एक महीने में हुजूर शेयर की चाल में सुधार भी देखने को मिला है और ये करीब 10 फीसदी के आसपास चढ़ा है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement