Muhurat Trading: मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू.. शेयर बाजार में तेजी, बीते 10 साल का देखें फुल डेटा

Muhurat Trading Last 10 Years: शेयर बाजार में आज मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू हो गई है और सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार तेजी के साथ खुले हैं. बीते 10 साल में इस खास ट्रेडिंग सेशन में दोनों इंडेक्स की परफॉर्मेंस देखें, तो 10 में से 8 में ये इंडेक्स बढ़त में रहे, जबकि 2 सेशन में गिरावट देखने को मिली है.

Advertisement
muhurat trading muhurat trading

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:38 PM IST

शेयर बाजार में आज मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू हो गई है और सेंसेक्स निफ्टी दोनों इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ ओपन हुए हैं. प्री-सेशन में BSE Sensex 2000 अंक से ज्यादा उछलकर 81000 के पार पहुंच गया था, तो NSE Nifty 25,000 का पार निकल गया था. वहीं मार्केट ओपन हुआ, तो दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में खुले, हालांकि, प्री-सेशन की बढ़त देखने को नहीं मिली. 

Advertisement

Muhurat Trading की शुरुआत होने पर सेंसेक्स 200 अंक के पार कारोबार कर रहा था. इस दौरान जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली है. उनमें सन फार्मा शेयर 3.44 फीसदी, टाटा स्टील शेयर 2.50 फीसदी, अडानी पोर्ट्स शेयर 1.20 फीसदी की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं मिडकैप में शामिल MCX Share (1.62%), Colpal Share (1.10%), Suzlon Share (1%) की उछाल में था. 

इस दिन को शेयर बाजार के लिए खास माना जाता है. इस दिन निवेश गुडलक के लिए शेयरों की खरीदारी करते हैं और सिर्फ एक घंटे के स्पेशल सेशन में जोरदार ट्रेडिंग देखने को मिलती है. बीते 10 साल में सेंसेक्स-निफ्टी के इस स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में परपॉर्मेंस पर नजर डालें, तो इनमें से 8 में दोनों इंडेक्स चढ़कर बढ़त के साथ बंद हुए हैं, जबकि दो Muhurat Trading सेशन में गिरावट देखने को मिली है. 

Advertisement

परंपरा बन चुकी है मुहूर्त ट्रेडिंग 
Stock market muhurat trading नई नहीं है, बल्कि ये बाजार के लिए एक परंपरा बन चुकी है और ये दिवाली के मौके पर एक घंटे के लिए खास ट्रेडिंग का सिलसिला दशकों से चला आ रहा है. Mururat Trading का चलन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में साल 1957 से चला आ रहा है. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स में इसकी शुरुआत 1992 से हुई थी और तब से निरंतर जारी है. 

Nifty में मुहूर्त ट्रेडिंग के 10 साल 
निफ्टी-50 ने पिछले 10 मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में से आठ में पॉजिटिव रिटर्न दिया, जबकि दो सेशन में निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है. 2016 और 2017 में इसमें नुकसान हुआ था. 2016 में इंडेक्स में 0.14% और 2017 में 0.63% की गिरावट आई, जिसके बाद 2018 और 2025 के बीच हर दिवाली सेशन में इसमें फायदा हुआ.

2024 में 0.4% और 2023 में 0.5% की बढ़त के बाद, 2025 के सेशन में निफ्टी में लगभग 0.1% की बढ़त हुई. इंडेक्स ने 2022 में 1% की ज़्यादा बढ़त दी. यह 2021 में 0.5%, 2020 में 0.47%, 2019 में 0.37% और 2018 में 0.7% बढ़ा था.

सेंसेक्स की ऐसे परफॉर्मेंस
BSE सेंसेक्स ने भी इसी तरह की चाल चली, पिछले 10 मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में से आठ में बढ़त दर्ज की. 2016 में इसमें 0.04% और 2017 में 0.59% की गिरावट आई, जबकि बाकी 8 सेशन में पॉजिटिव रिटर्न मिला. 2025 में, स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान सेंसेक्स में लगभग 0.07% की बढ़त हुई. इसके बाद 2024 में 0.42% और 2023 में 0.54% की बढ़त हुई. इंडेक्स ने 2022 में और ज़्यादा बढ़त दर्ज की, जब यह 0.87% बढ़ा. यह 2021 में 0.5%, 2020 में 0.45%, 2019 में 0.49% और 2018 में 0.7% बढ़ा था.

Advertisement

इसके अलावा निफ्टी बैंक इंडेक्स ने भी पिछले 10 मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में से आठ में पॉजिटिव रिटर्न दिया, जो 2016 में 0.11% और 2017 में 0.58% गिरा.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »