केरलम में कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर जारी सस्पेंस गुरुवार को खत्म हो गया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल इस रेस से बाहर हो गए और वीडी सतीशन के नाम पर मुहर लगी है, जो राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे. विधानसभा चुनाव में अर्नाकुलम से जीत दर्ज करने वाले सतीशन की नेटवर्थ देखें, तो भी करोड़पति नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं. चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, VD Satheesan Networth 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जबकि उनके ऊपर कर्ज करीब 41.45 लाख रुपये का है.
6 करोड़ नेटवर्थ, 73 लाख बैंक में जमा
पेशे से वकील भी हैं केरलम सीएम राज्य की लॉ यूनिवर्सिटी से वकालत में ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने वाले वीडी सतीशन ने Kerala Election 2026 के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. इसमें उन्होंने अपनी नेटवर्थ 6.65 करोड़ रुपये घोषित की थी. इसमें पत्नी और खुद के पास 73 हजार रुपये की नकदी के साथ ही बताया गया था कि उनके अलग-अलग बैंक खातों में 73.62 लाख रुपये डिपॉजिट हैं.
शेयरों में निवेश, लेकिन कोई कार नहीं
केरलम के नए सीएम बनने जा रहे वीडी सतीशन के पास करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी खुद की कोई कार नहीं है. इसके अलावा NSC या पोस्टल सेविंग के साथ ही कोई भी एलआईसी पॉलिसी (LIC Policy) उनके पास नहीं है. इस बीच उन्होंने शेयर-बॉन्ड में 25 हजार रुपये का निवेश किया है.
पति-पत्नी के पास 1 करोड़ का सोना
केरलम के नए सीएम सतीशन और उनकी पत्नी के पास अन्य एसेट्स की बात करें, तो ये करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का है. मायनेता.कॉम पर मौजूद उनके चुनावी एफिडेबिट को देखें, तो उन्होंने अपने पास 35 ग्राम गोल्ड बताया था. इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 1128 ग्राम सोना होने की जानकारी दी गई थी. इस तरह से वीडी सतीशन की कुल चल संपत्ति करीब 2.37 करोड़ रुपये की बताई गई है.
4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति
वीडी सतीशन (VD Satheeshan) की नेटवर्थ में अचल संपत्ति का हिस्सा देखें, तो उनके पास करोड़ों की जमीन और घर हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके नाम पर कोई खेती योग्य जमीन नहीं है, जबकि पत्नी के नाम पर 61 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है.
इसके अलावा सतीशन और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 3 करोड़ रुपये की नॉन एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है. इसके अलावा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज की बात करें, तो केरलम के नए मुख्यमंत्री के नाम पर 25 लाख रुपये कीमत का घर है.
आजतक बिजनेस डेस्क