Gold-Silver की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 6550 रुपये सस्ती, 22-24 कैरेट सोने का रेट भी कम

25 June Gold-Silver Rates: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 25 जून 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने का रेट घटकर लगभग 1 लाख 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, चांदी भी 6550 रुपये सस्ती हुई है.

Advertisement
Gold-Silver rates 25 June 2026, 22 कैरेट सोने करीब 2 हजार रुपये सस्ता (फाइल फोटो- ITG) Gold-Silver rates 25 June 2026, 22 कैरेट सोने करीब 2 हजार रुपये सस्ता (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोना-चांदी की कीमतों में 25 जून को बड़ी गिरावट आई है. 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत अब 1 लाख 40 हजार रुपये तक आ गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट लगभग 1 लाख 28 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

ibjarates.com पर 25 जून 2026 (गुरुवार), सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 39 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है, जो बीते कारोबारी दिन शाम को 1 लाख 41 हजार रुपये से ज्यादा था. जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट घटकर अब 128260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. 

Advertisement

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. इन कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

आइए जानते हैं आज कितने रुपये गिरा सोना-चांदी का रेट 

  शुद्धता बुधवार शाम का रेट गुरुवार सुबह का रेट कितने रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     142178 140022  2156 रुपये 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      141609 139461  2148 रुपये 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      130235 128260  1975 रुपये 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      106634 105017  1617 रुपये 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      83174 81913  1261 रुपये 
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      222035 215485
 6550 रुपये सस्ती

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं. वहीं, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों और शनिवार-रविवार को सोना-चांदी के रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »