10 दिन में 1.30 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, चेक करें नई रेट लिस्ट

बीते 10 दिनों में सिर्फ 19 अगस्त को ही पेट्रोल की कीमत स्थिर रही थी. इस 10 दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.

Advertisement
लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST
  • दिल्ली में पेट्रोल 11 पैसे महंगा
  • कीमत 81.73 रुपये पर पहुंची
  • डीजल में 24वें दिन भी स्थिरता

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल की कीमत बढ़ गई. यह लगातार छठा दिन है जब पेट्रोल के भाव बढ़े हैं. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 11 पैसे महंगा हो कर 81.73 रुपये पर पहुंच गया है. हालांकि, डीजल की कीमत में पिछले 24 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है. आपको बता दें कि सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम फिर 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया था. 

Advertisement

10 दिन में 1.30 रुपये महंगा
तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 10 दिनों में सिर्फ एक दिन को छोड़ बाकी नौ दिन पेट्रोल के दाम में वृद्धि की है और इन नौ दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. आपको बता दें कि बीते 10 दिनों में सिर्फ 19 अगस्त को ही पेट्रोल की कीमत स्थिर रही थी.  

क्या है नई रेट लिस्ट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर क्रमश: 81.73 रुपये, 83.24 रुपये, 88.39 रुपये और 84.73 रुपये प्रति लीटर हो गया. हालांकि, चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.56 रुपये, 77.06 रुपये, 80.11 रुपये और 78.86 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है.

ये पढ़ें—1 अप्रैल से बिकेगा प्‍योर पेट्रोल और डीजल, आपको मिलेगा ये बड़ा फायदा

Advertisement

अगर कच्चे तेल की बात करें तो नरमी देखने को मिली है. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध में कच्चा तेल 45 डॉलर प्रति बैरल के नीचे था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »