शेयर बाजार (Share Market) में कब कौन सा शेयर कमाल करते हुए अपने निवेशकों को मालामाल कर दे और कौन सा शेयर एक झटके में अर्श से फर्श पर ला पटके कहा नहीं जा सकता. कुछ ऐसा ही किया है एक पैनी स्टॉक ने, जिसके निवेशक अब खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे होंगे. दरअसल, पहले इस 3 रुपये के छुटकू शेयर ने रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 3 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर निवेशकों को अमीर बनाया, तो वहीं अब ये दनादन क्रैश होते हुए उनका तगड़ा नुकसान करा रहा है. शेयर की कीमत अपने हाई से करीब 65% फिसलकर चुकी है.
झटके में बना था देश का सबसे महंगा स्टॉक
Elcid Investment Ltd Share ने एक झटके में अपने निवेशकों को अमीरों की कैटेगरी में शामिल कर दिया था. एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड स्टॉक शेयर मार्केट की Penny Stock कैटेगरी में शामिल है. इसकी कीमत बीते 21 जून 2024 को महज 3.53 रुपये के लेवल ट्रेड कर रही थी, लेकिन पांच महीने बाद 8 नवंबर 2024 को अचानक इस तीन रुपये वाले शेयर की कीमत (Elcid Investment Share Price) 3.30 लाख रुपये के पार निकल गई.
इन 5 महीनों में निवेशकों को मिला मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) 93,61,751% का रहा. इस ताबड़तोड़ तेजी के चलते एल्सिड इन्वेस्टमेंट शेयर एमआरएफ स्टॉक को काफी पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे महंगा शेयर बन गया था.
ऐसा क्रैश कि 65% से ज्यादा घट गई कीमत
इस लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचने के बाद इस करोड़पति पैनी स्टॉक की कीमत में ऐसा क्रैश देखने को मिला कि पैसे लगाने वाले हैरान रह गए. देखते ही देखते निवेशकों की दौलत में जैसे सुनामी आती चली गई. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 8 नवंबर 2024 में 2.30 लाख रुपये की कीमत पर मिल रहा शेयर, बुधवार 29 जुलाई 2026 को गिरावट के साथ महज 1.09 लाख रुपये के लेवल पर आ गया.
इस हिसाब से देखें, तो शेयर प्राइस 2.21 लाख रुपये तक कम हो गया है. Elcid Share Crash के चलते कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बी बुरी तरह फिसला है और अब ये 2220 करोड़ रुपये पर आ गया है.
गौरतलब है कि एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Elcid Investments Ltd) एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंसियल फर्म (NBFC), व इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी है. ये प्रमुख तौर पर शेयरों, डिबेंचर और म्यूचुअल फंड जैसी अन्य कंपनियों की प्रतिभूतियों में पैसे निवेश करती है.
MRF से अब इतना पीछे भाव
2024 में एमआरएफ को पछाड़ते हुए देश का सबसे महंगा शेयर बना Elcid Stock अब इससे काफी पीछे हो गया है. बुधवार को खबर लिखे जाने तक MRF Stock Price ग्रीन जोन में कारोबार करते हुए बढ़त के साथ 1,34,045 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इस हिसाब से देखें तो एल्सिड इन्वेस्टमेंट का शेयर से फिलहाल एमआरएफ से 25,040 रुपये सस्ता चल रहा है.
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क