CNG, Petrol-Diesel Price: सीएनजी की कीमतों में आज फिर इजाफा, ढाई रुपये की हुई बढ़ोतरी, हफ्तेभर में बढ़ गए 9.10 रुपये

CNG Rates: कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ा इजाफा हुआ है. आज CNG की कीमतें ढाई रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं. एक हफ्ते में अब तक 9.10 रुपये की बढ़ोतरी CNG पर हो चुकी है.

Advertisement
आज बढ़ गईं CNG की कीमतें आज बढ़ गईं CNG की कीमतें

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 9:04 AM IST
  • CNG के रेट्स ढाई रुपये बढ़े
  • बीते दिन भी ढाई रुपये की हुई थी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल-डीजल के रेट्स नहीं बदले

CNG Price Increased: जनता को एक बार फिर से गुरुवार को महंगाई का झटका लगा है. कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ा इजाफा हुआ है. आज CNG की कीमतें ढाई रुपये प्रति किलो बढ़ गई हैं. एक हफ्ते में अब तक 9.10 रुपये की बढ़ोतरी CNG पर हो चुकी है.

हालांकि, पेट्रोल-डीजल पर लोगों को गुरुवार को राहत मिली है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं किया है. मालूम हो कि पिछले 17 दिनों में पेट्रोल 10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. कई दिनों तक 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement

बीते दिन भी CNG के दामों में 2.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी. आज ढाई रुपये बढ़ने के बाद आज दिल्ली में CNG के दाम 69.11 रुपये प्रति किलो हो गए हैं, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 71.67 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है.

यूपी के मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 76.34 रुपये में CNG बिक रही है. गुरुग्राम में CNG की कीमत आज 77.44 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं रेवाड़ी में आज 79.57 रुपये में CNG मिल रही है.

वहीं, करनाल और कैथल में 77.77 रुपये प्रति किलो की दर से आज से सीएनजी की बिक्री हो रही है. कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर की बात करें तो यहां पर तीन रुपये की बढ़ोतरी के बाद सीएनजी के रेट 80.90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में CNG के रेट 79.38 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.

Advertisement

आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के रेट्स आज नहीं बढ़ने की वजह से दिल्ली समेत सभी महानगरों में दाम नहीं बदले हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. मुंबई में 120.51 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल तो 104.77 रुपये प्रति लीटर डीजल की बिक्री हो रही है.

कोलकाता की बात करें तो यहां 115.12 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल की बिक्री हो रही है. डीजल 99.83 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. इसके अलावा, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमतें 110.85 रुपये प्रति लीटर हैं तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 105.41 96.67
मुंबई 120.51 104.77
कोलकाता 115.12 99.83
चेन्नई 110.85 100.94

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए करें.

प्रतिदिन अपडेट होती हैं तेल की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »