चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स पहली बार 43 हजार के पार

बीएसई सेंसेक्स ने अपने इतिहास में पहली बार 43 हजार का आंकड़ा पार किया है. सुबह 11 बजे के आसपास सेंसेक्स 43,118.11 की ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंच गया. सेंसेक्स सोमवार को 704 अंक उछलकर अब तक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था.

Advertisement

aajtak.in

  • मुंबई ,
  • 10 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST
  • सेंसेक्स 362 अंकों की तेजी के साथ खुला
  • सोमवार को सेंसेक्स में 704 अंक की थी बढ़त
  • सेंसेक्स ने पहली बार 43 हजार का आंकड़ा पार किया
  • निफ्टी ऐतिहासिक ऊंचाई 12,556.40 पर खुला

बिहार विधानसभा और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों के उपचुनाव की मतगणना जारी है. इस बीच, भारतीय शेयर बाजार की रिकॉर्ड बढ़त के साथ शुरुआत हुई. बीएसई सेंसेक्स ने अपने इतिहास में पहली बार 43 हजार का आंकड़ा पार किया है. सुबह 10.48 के आसपास सेंसेक्स 43 हजार के आंकड़े का पार कर गया. आ​खिरकार कारोबार के अंत में सेंसेक्स 679 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ 43,276.70 की ऐतिहासिक ऊंचाई पर बंद हुआ.

Advertisement

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 170 अंकों की तेजी के साथ 12,631 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी की बात करें तो कारोबार के दौरान यह 12,598.35 के स्तर तक पहुंचा.

किन शेयरों में आयी तेजी 

करीब 1203 शेयरों में तेजी और 1457 में गिरावट आयी है. बीएसई पर तेजी हासिल करने वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एलऐंडटी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, एसबीआई आदि शामिल हैं. दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में बजाज ऑटो, एशियन पेंट, मारुति, भारती एयरटेल, टीसीएस आदि शामिल रहे. 

Sensex

सुबह सेंसेक्स 362 अंकों की तेजी के साथ 42,959.25 पर खुला जो एक रिकॉर्ड स्तर है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नई ऐतिहासिक ऊंचाई 12,556.40 पर खुला. 

सुबह 11.30 बजे सेंसेक्स का हाल

सोमवार को बाजार का हाल?

वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 704 अंक उछलकर अब तक के नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन की जीत के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई है, जिसका घरेलू बाजारों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 42,645.33 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.  अंत में यह 704.37 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,597.43 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ.

Advertisement

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 12,474.05 के उच्चतम अंक पर पहुंच गया था. अंत में यह 197.50 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,461.05 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ.  शेयर बाजारों में सोमवार को आयी जबर्दस्त तेजी से निवेशकों की संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी. बीएसई इंडेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,06,558.75 करोड़ रुपये बढ़कर 1,65,67,257.92 करोड़ रुपये पहुंच गया.

क्या है बढ़त की वजह 

एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच भारतीय बाजारों में भी तेजी है. अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर निवेशकों की प्रतिक्रिया स्वरूप बाजार में तेजी आई है. ज्यादातर प्रतिभागी यह उम्मीद कर रहे हैं कि बाइडेन सरकार भारतीय कंपनियों खासकर आईटी और घरेलू वित्तीय बाजारों के लिये अच्छी खबर लाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »