Bank Holidays: नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday November 2026: नवंबर में बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लीजिए. दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी पड़ेंगी.

Advertisement
नवंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में बैंक करीब 10 दिन बंद रहेंगे. (File Photo) नवंबर 2026 में अलग-अलग राज्यों में बैंक करीब 10 दिन बंद रहेंगे. (File Photo)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST

अगर आपको नवंबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तारीखों का ध्यान रखना जरूरी है. अगले महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं. इनके चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर 2026 में त्योहारों के कारण अलग-अलग तारीखों पर बैंकिंग कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टियां भी रहेंगी. बैंकों में नवंबर की सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी. कुछ छुट्टियां सिर्फ चुनिंदा राज्यों और शहरों में रहेंगी. ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने इलाके की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.

Advertisement

नवंबर 2026 में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

2 नवंबर: नोंगक्रेम डांस के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.

9 नवंबर: दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के मौके पर त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

10 नवंबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में दिवाली (बली प्रतिपदा), गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण बैंकिंग कामकाज नहीं होगा.

11 नवंबर: लक्ष्मी पूजा, निंगोल चक्कौबा, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के चलते सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

13 नवंबर: वांगला फेस्टिवल के कारण मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.

16 नवंबर: छठ पूजा और सूर्य षष्ठी के पहले अर्घ्य के मौके पर बिहार और झारखंड में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

Advertisement

20 नवंबर: इगास-बग्वाल के कारण उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे.

23 नवंबर: सेंग कुट स्नेम त्योहार के चलते मेघालय में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा.

24 नवंबर: गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा के मौके पर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

27 नवंबर: कनकदास जयंती के कारण कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.

दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक हॉलिडे

त्योहारों के अलावा नवंबर में नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी. RBI के नियमों के मुताबिक, देशभर में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. नवंबर 2026 में दूसरा शनिवार 14 नवंबर और चौथा शनिवार 28 नवंबर को पड़ रहा है. इन दोनों दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी. इसके अलावा हर रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी जारी रहेंगी ये सेवाएं

अगर बैंक की छुट्टी के दिन आपको पैसों का लेनदेन करना है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसके अलावा ATM से पैसे निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. हालांकि, चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने और बैंक शाखा से जुड़े दूसरे कामों के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है. इसलिए अगर नवंबर में बैंक जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो छुट्टियों की तारीख देखकर पहले से योजना बना लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »