Anand Mahindra Viral Tweet: तस्वीर देख पूछा, क्या आप बैंकबेंचर? आनंद महिंद्रा ने दिया ये जवाब

Anand Mahindra Twitter: महिंद्रा की यह तस्वीर (Anand Mahindra Photo) तुरंत वायरल हो गई और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे. कुछ लोगों ने पिछली सीट पर बैठे होने के चलते ट्रॉल करने का प्रयास किया. एक ऐसे ही यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछ डाला कि क्या आप बैंकबेंचर हो? महिंद्रा ने इसका दार्शनिक जवाब दिया.

Advertisement
क्लास की पिछली सीट पर बैठे आनंद महिंद्रा (Photo: Twitter @anandmahindra) क्लास की पिछली सीट पर बैठे आनंद महिंद्रा (Photo: Twitter @anandmahindra)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर बैकबेंचर बने आनंद महिंद्रा
  • लोगों ने किया ट्रॉल तो दिया दार्शनिक जवाब

उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपने दिलचस्प Tweet के कारण वे चर्चा में भी बने रहते हैं. आज राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह छोटी बच्चियों के साथ क्लासरूम में पीछे की सीट पर बैठे हुए हैं.

महिंद्रा ने बताए बैंकबेंचर होने के ये फायदे

Advertisement

महिंद्रा की यह तस्वीर (Anand Mahindra Photo) तुरंत वायरल हो गई और लोग तरह-तरह की टिप्पणियां करने लगे. कुछ लोगों ने पिछली सीट पर बैठे होने के चलते ट्रॉल करने का प्रयास किया. एक ऐसे ही यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछ डाला कि क्या आप बैंकबेंचर हो? महिंद्रा ने इसका दार्शनिक जवाब दिया. उन्होंने कहा, पीछे बैठने वालों के पास हमेशा क्लासरूम और यूनिवर्स का सबसे शानदार दृश्य होता है.

राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया ये संदेश

इससे पहले महिंद्रा ने स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में Tweet किया. उन्होंने क्लासरूम में बच्चियों के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर मैं मानता हूं कि हम सिर्फ युवा उम्र को सेलिब्रेट नहीं करते हैं, बल्कि दिल से युवा होने का भी जश्न मनाते हैं. मेरा मानना है कि हमारे आस-पास की दुनिया के ताजे और युवा परिदृश्य को संभाल कर रखना महत्वपूर्ण है. जब मैं अपनी नन्ही कलियों के साथ क्लासरूम जाता हूं, तो मेरी बैटरी सबसे ज्यादा चार्ज होती है.'

Advertisement

हिस्ट्री है महिंद्रा का पसंदीदा सब्जेक्ट

एक अन्य यूजर ने जब उनसे स्कूल और कॉलेज टाइम के पसंदीदा सब्जेक्ट के बारे में पूछा तो आनंद महिंद्रा ने कहा हिस्ट्री. आगे उन्होंने जोड़ा, 'ये उनके लिए जो कहेंगे कि उन्हें अतीत में जीना पसंद नहीं, मैं कहूंगा कि आप बिना अतीत से सीख लिए भविष्य नहीं बना सकते हैं.' एक अन्य Tweet में उन्होंने कहा, अगर आपके अंदर सीखने की भूख है तो कई भी सब्जेक्ट अरुचिकर नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »